वायरल न्यूज़

VIDEO: रफ्तार का कहर ! करनाल में रोडवेज बस और टेम्पो के बीच भीषण टक्कर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Viral Video: हरियाणा के करनाल जिले में इंद्री कोर्ट के सामने हरियाणा रोडवेज की बस और एक टेम्पो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गुढ़ा निवासी चालक रविंद्र समेत टेम्पो में सवार एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

Image

कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

Viral Video: हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां इंद्री कोर्ट के सामने हरियाणा रोडवेज की एक बेकाबू बस और टेम्पो के बीच इतनी भीषण टक्कर हुई कि देखने वालों की रूह कांप उठी। इस दर्दनाक दुर्घटना में टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और चालक समेत उसमें मौजूद एक बेजुबान गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस नजारे को देखकर लोग हैरान हैं।

जानकारी के अनुसार, गुढ़ा गांव का रहने वाला रविंद्र अपने टेम्पो में पाल कॉलोनी से एक गाय को लेकर नगला रोडान की ओर जा रहा था। सफर सामान्य था और रविंद्र अपनी धुन में था, लेकिन किसी को नहीं पता था कि आगे मौत उसका इंतजार कर रही है। जैसे ही उसका टेम्पो इंद्री कोर्ट के सामने पहुंचा, वैसे ही करनाल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो बुरी तरह चकनाचूर हो गया। इस पूरे हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की भयावहता साफ-साफ देखी जा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ते नजर आए। फुटेज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बस की रफ्तार कितनी तेज रही होगी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। देखें वीडियो...

कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

जांच अधिकारी सुमित ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस भीषण हादसे में गुढ़ा निवासी टेम्पो चालक रविंद्र और टेम्पो में सवार गाय की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई व गहनता से जांच शुरू कर दी है। इस नजारे को देखकर आप भी सहम गए होंगे। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article