वायरल न्यूज़

Jugaad Video: ट्रेन की दो सीटों के बीच सोने के लिए शख्स ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, देखकर इंजीनियर्स भी होंगे हैरान

Desi Jugaad Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक यात्री किसी ट्रेन की जनरल बोगी से सफर कर रहा है। इस दौरान वह साइड लोअर वाली दो सीटों पर लेटा हुआ है। हालांकि, जनरल बोगी की सीट ऐसी होती है, जिसमें यात्री सिर्फ बैठ ही सकता है।

Image

देसी जुगाड़ वीडियो (इंस्टाग्राम)

Desi Jugaad Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का बहुत बड़ा महारथी माना जाता है। वैसे भी जुगाड़ से बड़े से बड़े काम बहुत ही आसानी से हल हो जाते हैं। माना जाता है कि भारत के लोगों को जुगाड़ के माध्यम से छोटी से लेकर बड़ी समस्या का हल खोजने में जमकर मजा आता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। यह वीडियो एक जबरदस्त देसी जुगाड़ का है। इस वीडियो में एक शख्स ऐसा जुगाड़ लगाता दिख रहा है, जिसे देख बड़े-बड़े इंजीनियर भी हैरान रह गए हैं।

वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा

वायरल वीडियो किसी ट्रेन की जनरल बोगी से सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक यात्री किसी ट्रेन की जनरल बोगी से सफर कर रहा है। इस दौरान वह साइड लोअर वाली दो सीटों पर लेटा हुआ है। हालांकि, जनरल बोगी की सीट ऐसी होती है, जिसमें सीट सिर्फ बैठने के लिए होती है। इसके बाद शख्स ने इस सीट पर सोने के लिए बहुत ही गजब का जुगाड़ लगाया। जिसे देखकर आपको भी मजा आ जाएगा। दरअसल, शख्स ने दो सीटों के बीच सोने के लिए झूला बना लिया था। देखें वीडियो-

वायरल वीडियो को @ataullah_bin_anwar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने झूला बनाने के लिए एक गमछे का सहारा लिया है। शख्स ने अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल किया और गमछे को ट्रेन की खिड़की के छड़ से ऐसा बांधा कि वह एक झूला बन गया। इसके बाद शख्स झूले में पैर डालकर सो गया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article