वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलते रहते हैं। जहां कोई जानवर शिकार करते तो कोई मुसीबत में फंसा नजर आता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक एक जगुआर तेज धार के साथ बह रहे नहर में गिर गया। फिर कैसे उस जगुआर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
कहां का है यह वीडियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ब्राजील के माटो ग्रोसो राज्य का बताया जा रहा है। जहां एक छोटी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट में बने नहर में एक जगुआर पानी में गिर गया। कैनाल में पानी तेज बह रहा था और उसकी दीवारें इतनी ऊँची थी कि जगुआर बाहर निकल नहीं पा रहा था। वीडियो में जगुआर थका सा लग रहा है और वह बार-बार कैनालसे बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। मगर वह नहीं निकल पा रहा।
ये भी पढ़ें:
कैसे बचाया गया?
जब कैनाल में फंसे जगुआर पर लोगों की नजर गई तो उन्होंने तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया। जिसके बाद टीम ने जगुआर को बाहर निकालने का प्लान बनाया। उन्होंने कैनाल से जगुआर को बाहर निकालने के लिए एक स्पेशल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया, जिस पर जगुआर चढ़कर बाहर निकल पाया। कई घंटों की मेहनत के बाद आखिरकार जगुआर को कैनाल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वीडियो में दिखता है कि जगुआर प्लेटफॉर्म पर चढ़ता है और फिर छलांग लगाकर बाहर निकल जाता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किया है। जहां लोगों ने रेस्क्यू टीम के इस तत्परता और उनके प्लानिंग की खूब तारीफ की।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
