वायरल न्यूज़

VIDEO: दरवाजा बंद कर रहा शख्स आया करेंट की चपेट में, जान की परवाह किए बिना दोस्त ने कुछ ऐसे बचाई जान

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दोस्त अपनी जान की परवाह किए बिना अपने साथी की जान बचाता नजर आता है।

Image

VIDEO: दरवाजा बंद कर रहा शख्स आया करेंट की चपेट में, जान की परवाह किए बिना दोस्त ने कुछ ऐसे बचाई जान

अगर आप किसी मुसीबत में फंसे हों और उस वक्त आपको बचाने के लिए आपका दोस्त सामने आ जाए तो आपसे ज्यादा खुशकिस्मत इंसान कोई और नहीं है। ऐसी दोस्ती बहुत ही खुशनसीब लोगों को ही मिलती है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें सच्ची दोस्ती की झलक देखने को मिली।

करंट की चपेट में आया दोस्त

वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक दोस्त अपनी जान की परवाह किए बिना अपने साथी की जान बचाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी एक जगह पर दो लोग काम कर रहे हैं। तभी उनमें से एक शख्स लोहे की गेट को बंद करते वक्त करेंट की चपेट में आ जाता है। जैसे ही करेंट लगता है, वह वहीं फंस जाता है और खुद को छुड़ा नहीं पाता। वह दरवाजे से ही चिपक कर थरथराने लगता है। जब उसके साथ की नजर उस पर पड़ती है तो वह बिना कुछ सोचे-समझे अपने दोस्त की जान बचाने के लिए दौड़ पड़ता है।

ये भी पढ़ें:

दोस्त ने बचाई जान

वह अपने दोस्त की जान बचाने के लिए दौड़ते हुए आता है और हवा में उड़ते हुए एक जोरदार फ्लाइंग किक उसे मारता है। जिससे वह व्यक्ति करेंट की चपेट से मुक्त हो जाता है और वह थोड़ी दूर जा गिरता है। दोनों दोस्त जमीन पर पड़े रहते हैं और चैन की सांस लेते है। आखिर उनमें से एक मौत के मुंह से वापस जो लौटा था। वीडियो में दिख रही स्थिति बेहद ही खतरनाक लग रही है। अगर इस घटना में थोड़ी भी देर होती तो कुछ ही सेकंड में बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 40 लाख लोगों ने देखा और 1 लाख 8 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर तमाम लोगों का रिएक्शन भी सामने आया है। जहां हर कोई उस बहादुर दोस्त की तारीफ कर रहा है। वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि ऐसे लोग ही असली हीरो होते हैं, जो मुश्किल समय में बिना सोचे दूसरों की मदद करते हैं। जबकि कुछ लोगों ने यह भी बताया कि किक मारने वाले व्यक्ति ने रबर के जूते पहन रखे थे, जिस वजह से वे दोनों करंट की चपेट से छूट जाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article