एजुकेशन

UP Board Exam 2027: यूपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी से होंगी शुरू, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया शेड्यूल

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड द्वारा आज, 12 अक्टूबर को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू हो जाएंगी।

Image

UP Board Exam 2027 (Photo - AI)

UP Board Exam 2027: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम यानी डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ आगामी 5 फरवरी 2027 से शुरू होगी और इनका समापन 24 फरवरी 2027 को होगा।

यूपी बोर्ड 2027 डेटशीट

परीक्षा की तारीखदिनसमयहाईस्कूल विषयइंटरमीडिएट विषय
5 फरवरी 2027गुरुवारसुबह 8:30–11:45 बजेहिंदी, प्रारंभिक हिंदी—
5 फरवरी 2027गुरुवारदोपहर 2:00–5:15 बजे—हिंदी, सामान्य हिंदी
8 फरवरी 2027सोमवासुबह 8:30–11:45 बजेसामाजिक विज्ञानव्यावसायिक विषय
8 फरवरी 2027सोमवादोपहर 2:00–5:15 बजे—अंग्रेजी
9 फरवरी 2027मंगलवारसुबह 8:30–11:45 बजेएनसीसीकृषि शस्य विज्ञान
9 फरवरी 2027मंंगलवारदोपहर 2:00–5:15 बजेमानव विज्ञाननागरिक शास्त्र
10 फरवरी 2027बुधवारसुबह 8:30–11:45 बजे—अंग्रेजी
12 फरवरी 2027शुक्रवारसुबह 8:30–11:45 बजेगृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिए), कृषि विज्ञानविभिन्न व्यावसायिक विषय
12 फरवरी 2027शुक्रवारदोपहर 2:00–5:15 बजे—इतिहास
13 फरवरी 2027शनिवारसुबह 8:30–11:45 बजेगणितव्यवसाय अध्ययन
13 फरवरी 2027शनिवारदोपहर 2:00–5:15 बजे—चित्रकला
15 फरवरी 2027सोमवारसुबह 8:30–11:45 बजेसंस्कृतसंगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला
15 फरवरी 2027सोमवारदोपहर 2:00–5:15 बजे—रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र
16 फरवरी 2027मंगलवारसुबह 8:30–11:45 बजेप्रारंभिक संस्कृत, वाणिज्यिक गणित आदिकृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान
16 फरवरी 2027मंगलवारदोपहर 2:00–5:15 बजे—भूगोल
17 फरवरी 2027बुधवारसुबह 8:30–11:45 बजेविज्ञानविभिन्न व्यावसायिक विषय
18 फरवरी 2027गुरुवारसुबह 8:30–11:45 बजेकम्प्यूटरकृषि शस्य विज्ञान
18 फरवरी 2027गुरुवारदोपहर 2:00–5:15 बजेसिलाईचित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रेखांकन
19 फरवरी 2027शुक्रवारसुबह 8:30–11:45 बजेवाणिज्यिक विषयव्यावसायिक विषय
19 फरवरी 2027शुक्रवारदोपहर 2:00–5:15 बजे—मानव विज्ञान
20 फरवरी 2027शनिवारसुबह 8:30–11:45 बजेउर्दूउर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम
20 फरवरी 2027शनिवारदोपहर 2:00–5:15 बजे—सामान्य हिंदी, व्यावसायिक विषय
22 फरवरी 2027सोमवारसुबह 8:30–11:45 बजेचित्रकला, रंजनकलासामान्य अध्ययन, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी
22 फरवरी 2027सोमवारदोपहर 2:00–5:15 बजे—कृषि रसायन विज्ञान
23 फरवरी 2027मंगलवारसुबह 8:30–11:45 बजेसंगीत गायनलेखाशास्त्र, वाणिज्य वर्ग के लिए गृह विज्ञान, एनसीसी
23 फरवरी 2027मंगलवारदोपहर 2:00–5:15 बजेपालि, अरबी, फारसीपालि, अरबी, फारसी
24 फरवरी 2027बुधवारसुबह 8:30–11:45 बजेकृषिकम्प्यूटर
24 फरवरी 2027बुधवारदोपहर 2:00–5:15 बजे—संस्कृत

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषय-वार अपनी डेटशीट को अच्छी तरह जांच लें, ताकि किसी भी विषय की परीक्षा की तिथि को लेकर कोई भ्रम न रहे। परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही महीनों का समय शेष है, इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे अपने बचे हुए पाठ्यक्रम को पूरा करके सैंपल पेपर्स और पिछले वर्षों के प्रश्नों का अभ्यास शुरू कर दें। परीक्षा हॉल में बेहतर प्रदर्शन के लिए सलाह है कि वह लिखने की गति बढ़ाएं और टाइम मैनेजमेंट की प्रैक्टिस करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article