शहर

सीएम धामी ने की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, ₹2,708 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी देने पर बनी सहमति

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की दिशा में अहम पहल हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर सड़क और पुल निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की।

Image

उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों की बदलेगी तस्वीर (फोटो- X/Pushkar Singh Dhami)

Photo : Twitter

Uttarakhand News: उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) के तहत 2,708 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क और पुल परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने पर सहमति बनी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर राज्य में ग्रामीण सड़कों के विस्तार और पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाएं बेहतर बनाने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की।

315 मोटर मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत 315 मोटर मार्गों के निर्माण के प्रस्ताव केंद्र को भेजे हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई 1,777 किलोमीटर है, जिन पर 2,526 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा, 32 सेतुओं के निर्माण के लिए 182 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए हैं। इस तरह सड़क और पुल परियोजनाओं की कुल प्रस्तावित लागत 2,708 करोड़ रुपये है। बैठक में इन कार्यों को जल्द स्वीकृति देने पर सकारात्मक सहमति बनी। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

610 बसावटों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य

प्रस्तावित परियोजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड की 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इससे ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क नेटवर्क बेहतर होने से विद्यार्थियों की शिक्षण संस्थानों तक पहुंच, मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने में मदद मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाने और पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में भी सहायता मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीण सड़कों का विस्तार शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

213 अतिरिक्त सड़क प्रस्तावों पर भी चर्चा

बैठक में 213 अतिरिक्त सड़क परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इन प्रस्तावों के तहत कुल 1,360 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण किया जाना है। केंद्रीय मंत्री ने इन परियोजनाओं को भी जल्द मंजूरी देने के लिए विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क एवं सेतु निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वय से ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा दूरस्थ गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास जारी हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सीएम धामी ने की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, ₹2,708 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी देने पर बनी सहमति

सीएम धामी ने की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, ₹2,708 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी देने पर बनी सहमति

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली