बॉलीवुड

गोविंदा-करिश्मा के अफेयर की अफवाहों पर Somy Ali का बड़ा खुलासा, बताई उस दौर की सच्चाई

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में तनाव की खबरों के बीच करिश्मा कपूर संग एक्टर के कथित अफेयर ने फिर खींचा सबका ध्यान। अब सोमी अली ने सालों पुरानी इन चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी है।

Image

सोमी अली ने कही ये बात (pic credit-Pinterest/instagram)

सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा के रिश्ते में आई दरार की खबरों के बीच अब करिश्मा कपूर के साथ एक्टर के कथित अफेयर की चर्चा भी तेज हो गई है। 90 के दशक में गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती थी, लेकिन क्या दोनों के बीच सच में कुछ ऐसा था, जिसकी भनक फिल्म इंडस्ट्री को भी लगी थी? अब एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) ने इस सवाल पर अपनी बात रखी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana: रणबीर कपूर की मूवी 40 भाषाओं में होगी रिलीज, दुनियाभर में मचेगा धमाल)

सोमी अली ने कही ये बात

सोमी अली ने IANS से बातचीत में गोविंदा और करिश्मा का जिक्र करते हुए कहा, 'लोलो के साथ कभी नहीं। मैंने एक बार भी चिची और लोलो के अफेयर की कोई अफवाह नहीं सुनी। एक बार भी नहीं।' बता दें कि गोविंदा को प्यार से चिची और करिश्मा को लोलो कहा जाता है। सोमी ने साफ किया कि वह उस समय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें दोनों के रिश्ते को लेकर कभी कोई चर्चा सुनने को नहीं मिली। सोमी ने सलमान खान और करिश्मा कपूर के रिश्ते पर भी बात की। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। सोमी के मुताबिक, सलमान और करिश्मा अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच अफेयर की भी उन्होंने कभी कोई अफवाह नहीं सुनी।

सोमी ने कहा, “सलमान ने लोलो के साथ कई फिल्में की हैं। वह उनके बहुत करीब हैं और दोनों अच्छे दोस्त हैं। मुझे पता है कि सलमान और लोलो के बीच कोई अफेयर नहीं था। इसी तरह चिची और लोलो के बीच भी कोई अफेयर नहीं था। मैं उस समय वहीं थी और फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थी। जब आप इस दुनिया का हिस्सा होते हैं, तो ऐसी बातें सुनने को मिलती हैं।' बताते चलें कि एक्ट्रेस सोमी अली ने साल 1995 में आई फिल्म ‘आंदोलन’ में एक्टर गोविंदा के साथ काम किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी हिट साबित हुई थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article