एजुकेशन

SSC GD 2026 Result Out: एसएससी जीडी पीईटी-पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SSC GD 2026 Result Out: एसएससी द्वारा जीडी 2026 परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान आधिकारिक वेबसाइट पर कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Image

SSC GD 2026 Result Out (Photo - AI/Newsroom Verifed)

SSC GD 2026 Result Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एसएसएफ (SSF), और असम राइफल्स में राइफमैन (GD) परीक्षा-2026 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि कांस्टेबल जीडी परीक्षा में कुल 21,56,776 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो अब अपने अगले चरण यानी शारीरिक परीक्षण के परिणामों और शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार खत्म हो गया है। अब वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़े प्रमुख बल और संगठन

पोस्ट कोड (Post Code)बल / संगठन का नाम (Force/Organization)
Aसीमा सुरक्षा बल (BSF)
Bकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
Cकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
Dसशस्त्र सीमा बल (SSB)
Eभारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
Fअसम राइफल्स (AR)
Hसचिवालय सुरक्षा बल (SSF)

कैसे करें एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 डाउनलोड

स्टेप 1 - उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगा।

स्टेप 4 - रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।

स्टेप 5 - अपना नाम और रोल नंबर चेक करने के लिए ctrl+f बटन दबाएं।

स्टेप 6 - अब अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें और एंटर पर क्लिक करें।

PET/PST के लिए पात्रता और न्यूनतम अंक

परीक्षा के आधिकारिक नोटिस के पैरा 14.2 के अनुसार, उम्मीदवारों को अगले चरण यानी PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने हेतु न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं। इन न्यूनतम अंकों की गणना करते समय एनसीसी (NCC) सर्टिफिकेट धारकों को मिलने वाले बोनस अंकों को शामिल नहीं किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article