वायरल न्यूज़

Viral Video: ‘पति हो तो ऐसा’ बीवी को धूप से बचाने के लिए किया कमाल का जुगाड़

आमतौर पर लोग बाइक पर गर्मी से बचने के लिए हेलमेट या गमछे का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस शख्स ने धूप से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि वह वायरल हो गया।

Image

बीवी को धूप से बचाने के लिए शख्स ने किया तगड़ा जुगाड़ (Instagram/@thehabibsaifi)

देशभर में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में हर कोई खुद को धूप से बचाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

ये भी पढ़ें:

बाइक को जुगाड़ से बनाया मास्टरपीस

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक कपल बाइक पर सफर करता नजर आ रहा है, लेकिन इस वीडियो में सबसे खास बात यह है कि वीडियो में दिखने वाली बाइक बेहद ही कमाल की जुगाड़ के साथ दिख रही है। जी हां! इस बाइक पर बैठकर आदमी कार जैसी फीलिंग ले सकता है। दरअसल, बाइक को कुछ ऐसे मॉडिफाई किया गया है कि उस पर बैठने वालों को धूप नहीं लगेगी।

ये भी पढ़ें:

धूप से बचने के लिए बाइक पर लगाई छत

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि बाइक पर घास-फूस से बनी एक छोटी छत लगाई गई है। ताकि इस तपती गर्मी में धूप से बचा जा सके। यह देसी जुगाड़ देखने में इतना अनोखा और दिलचस्प है कि इसे देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति बाइक चला रहा है और पीछे पत्नी आराम से बैठी है। ऊपर बनी घास की छत उन्हें सीधी धूप से बचा रही है।

लोग इस जुगाड़ की जमकर कर रहे तारीफ

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thehabibsaifi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 13 लाख लोगों ने लाइक किया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग इस जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स कह रहे हैं कि “पति हो तो ऐसा, जो पत्नी को धूप से भी बचा ले।” वहीं कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि अब कार की जरूरत ही क्या है, जब ऐसा जुगाड़ मौजूद है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article