वायरल न्यूज़

Video: प्रसाद बताकर शख्स ने ऑफिस में लोगों को पिला दिया नींबू का रस, कर्मचारियों के एक्सप्रेशन देख लोग हुए लोटपोट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें ऑफिस के कर्मचारियों की मस्ती देखने को मिल रही है। वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे।

Image

ऑफिस में सहकर्मियों को प्रसाद के तौर पर निंबू का रस पिलाते हुए कर्मचारी (Instagram/@teambabyorgano)

ऑफिस में काम के साथ अगर मौज-मस्ती ना हो तो माहौल कुछ फीका-फीका सा लगता है। अगर काम के साथ मौज-मस्ती चलती रहे तो कर्मचारियों का मूड थोड़ा हल्का भी रहता है और वे लंबे समय तक बिना बोर हुए अपना काम कर सकते हैं। मगर कई बार ये मौज-मस्ती ऑफिस में ऐसा माहौल बना देती है जिससे लोगों के लिए अपनी हंसी को रोकना मुश्किल हो जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें ऑफिस के कर्मचारियों की ऐसी मस्ती दिखी, जिसने सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।

ये भी पढ़ें:

प्रसाद मानकर ऑफिस के लोगों ने पी लिया नींबू रस

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक ऑफिस में एक कर्मचारी अपने सहकर्मियों को चम्मच से हाथ पर कुछ दे रहा है। जब वे उससे पूछते हैं कि ये क्या है? तब वह बताता है कि प्रसाद है, ऐसे में ऑफिस के लोग भी उसे प्रसाद की तरह पीते दिख रहे हैं। वे उसे ऐसे पी रहे हैं जैसे कोई पंचामृत पी रहा हो। मगर जैसे ही उन्होंने उसे अपने मुंह से लगाया वैसे ही उनका मन खट्टा हो जाता है और उन्हें बाद में पता चलता है कि जिसे वे प्रसाद की तरह पी रहे हैं, वह कोई प्रसाद नहीं बल्कि निंबू रस होता है।

वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @teambabyorgano नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लग रहा है, भाई का आज ऑफिस में लास्ट डे था।" दूसरे ने लिखा, "भगवान की तरफ से लोगों को विटामिन C मिल गया।" तीसरे ने लिखा, "प्रैंक करने का बहुत शानदार आइडिया है ये।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article