वायरल न्यूज़

रास्ते में चुपचाप पड़ा रहा शेर, अगल-बगल से गुजरत रहे लोग, Viral Video में दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

सोशल मीडिया पर जंगल सफारी का एक ऐसा वीडियो देखने को मिल रहा है। जिसे देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए। वायरल हो रहा यह नजारा किसी का भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

Image

बैठे शेर के पास से गुजरते लोग (Instagram/@zagventure_africa_safaris)

अगर आपके सामने से शेर आ जाए तो सोचिए उस वक्त आखिर क्या होगा। जाहिर सी बात है कि डर के मारे आपका गला सूख जाएगा और आप अपने जीने की उम्मीद खो बैठेंगे। मगर सोशल मीडिया पर जो वीडियो (Video) इस वक्त वायरल हो रहा है। वह देख लोगों की सोच ही बदल गई। दरअसल, इस वीडियो में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए।

जंगल सफारी के दौरान दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) किसी जंगल सफारी का है। जहां वीडियो में दिख रहा है कि एक शेर जंगल में बनी कच्ची सड़क पर बीच रास्ते में बैठा हुआ है। वहीं, जंगल सफारी घूमने आए कुछ पर्यटक उस शेर का वीडियो और फोटो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं। तभी वीडियो में आगे दिखा कि कुछ बाइक सवार लोग और पैदल चल रहे लोग उस शेर के पास से होकर गुजर रहे हैं। वीडियो में हैरान कर देने वाला नजारा तो तब दिखता है जब एक शख्स उस शेर के सामने से पैदल ही निकल गया। इन सबके बावजूद भी वह शेर लोगों को अपने पास से गुजरते हुए देखता रहा और लोग भी बिना डर के उसके सामने से ऐसे निकलकर जा रहे थे जैस वह शेर नहीं बल्कि कोई कुत्ता हो।

वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @zagventure_africa_safaris नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा यूगांडा के क्वीन एलिजाबेथ नेशनल पार्क का है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तामम लोगों के हैरत भरे कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये लोग तो यमराज के रिश्तेदार लग रहा है।" दूसरे ने लिखा, "इन लोगों के मन से डर नाम की चीज निकल गई है।" तीसरे ने लिखा, "लग रहा है कि शायद शेर का पेट अभी भरा हुआ है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article