वायरल न्यूज़

हाई हील्स में महिला ने किया ऐसा काम, Video देख लोग कर रहे बहादुरी को सलाम

वायरल न्यूज (Viral News): हाल में एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें हाई हिल्स पहनी एक महिला ने अपनी ऐसी बहादुरी दिखाई कि लोग उसकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

Image

महिला ने बचाई शख्स की जान (X/@InesBetancur1)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग एक महिला की हिम्मत और इंसानियत की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक पेंटर को ऊंची सीढ़ियों से गिरने से बचा लेती है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @InesBetancur1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

ऊंचाई से गिर रही थी सीढ़ी

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक पेंटर सीढ़ी लगाकर काफी ऊंचाई पर काम कर रहा होता है। अचानक सीढ़ी का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरने लगता है। तभी वहीं पर पास खड़ी एक महिला, जो हाई हील्स पहने हुए थी, वह बिना सोचे-समझे मदद को आगे बढ़ती है दौड़कर उस सीढ़ी को पकड़ लेती है। उसकी इस फुर्ती से पेंटर की ऊंचाई से गिरने से बच जाता है और उसे ज्यादा चोट नहीं आती। हालांकि सीढ़ी गिर जाती है लेकिन महिला के सीढ़ी पकड़ लेने से वह सीढ़ी काफी हद तक संभल भी जाती है। जिससे वह शख्स ज्यादा ऊंचाई से गिरने से बच जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

हिल्स पहनी महिला ने बचा ली पेंटर की जान

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में सबसे हैरानी वाली बात तो यह रही कि महिला ने यह सब हाई हील्स पहनने के बावजूद कर दिखाया। हील्स में दौड़ना मुश्किल होता है, ऊपर से भारी सीढ़ी को संभालना और भी कठिन लेकिन इसके बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़ी। घटना के तुरंत बाद महिला उस व्यक्ति के पास गई और उसका हाल-चाल पूछा।

वीडियो देख लोगों ने की उस महिला की तारीफ

वीडियो (Video) के वायरल होने के बाद लोग कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कोई उस महिला को “हील्स वाली हीरोइन बता रहा है तो वहीं कोई उसकी इस बहादुरी को सलाम कर रहा है। जबकि कुछ अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि यह वीडियो उन लोगों के लिए जवाब है जो महिलाओं को कमजोर समझते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article