Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में आकर इन 7 कंटेस्टेंट्स की उड़ीं धज्जियां, एक झटके में खराब हुई इमेज

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में आकर कई कलाकारों की किस्मत चमकी है, लेकिन कुछ कलाकार इस शो में आकर पछताए भी हैं। इस स्टोरी में उन कलाकार के नाम हैं, जो बिग बॉस में आकर छवि खराब कर बैठे थे। ​

Authored by: KavitaUpdated Nov 4 2026, 12:46 IST
बिग बॉस में आकर खराब हुई इन कंटेस्टेंट्स की छविImage Credit : Instagram01 / 08

बिग बॉस में आकर खराब हुई इन कंटेस्टेंट्स की छवि

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 टीवी पर धमाल मचा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स रोज एक नया ड्रामा करते हैं, जिस वजह से दर्शकों का ध्यान इस शो पर ही बना रहता है। इस शो ने अब तक कई कलाकारों के करियर को चमकाने का काम किया है। अब तक कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्हें बिग बॉस के बाद ढेर सारा काम मिला है, लेकिन ये भी सच है कि कई बार बिग बॉस की वजह से सेलेब्स की छवि तक खराब हुई है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी छवि बिग बॉस में खराब हुई थी।

स्काउट ओपीImage Credit : Instagram02 / 08

स्काउट ओपी

रियलिटी शो बिग बॉस 20 के शुरुआती दिनों में स्काउट ओपी मजबूत कंटेंस्टेंट माने जा रहे थे, लेकिन लव गिल संग उनका कनेक्शन हर किसी ने देखा। शो में स्काउट को ठरकी का टैग मिला है। इतना ही नहीं, बिग बॉस में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने भी एंट्री की थी और काशवी ने स्काउट को खूब सुनाया था।

लव गिलImage Credit : Instagram03 / 08

लव गिल

रियलिटी शो बिग बॉस 20 में लव गिल अपने एक्शन की वजह से काफी ट्रोल हो रही हैं। लव गिल और स्काउट की नजदीकियां हर किसी को खटक रही हैं। इतना ही नहीं, स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने शो में आकर लव गिल को काफी सुनाया था। काशवी ने लव पर स्काउट को फंसाने का आरोप लगाया था।

हिना खानImage Credit : Instagram04 / 08

हिना खान

बिग बॉस 11 में हिना खान ने एंट्री ली थी। इस शो से पहले हिना की छवि संस्कारी बेटी और बहू वाली थी, जिस वजह से हिना का शेरनी वाला अंदाज लोग समझ नहीं पाए थे। हिना अपने बिदांस अंदाज की वजह से काफी ट्रोल हुई थी। लोगों के बीच उनकी छवि निगेटिव बन गई थी।

रश्मि देसाईImage Credit : Instagram05 / 08

रश्मि देसाई

रियलिटी शो बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई नजर आई थीं। शो में रश्मि मजबूत कंटेंस्टेंट थीं, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला संग लड़ाई ने उनकी इमेज को बिगाड़ दिया था। फैंस का सपोर्ट सिद्धार्थ शुक्ला को मिला था। इसके अलावा, अरहान खान संग रिश्ते पर भी रश्मि ट्रोल हुई थी। इस शो ने रश्मि की छवि को निगेटिव बना दिया था।

मधुरिमा तुलीImage Credit : Instagram06 / 08

मधुरिमा तुली

टीवी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली बिग बॉस 13 में आई थीं। इस शो में मधुरिमा का विशाल आदित्य सिंह संग रिश्ता देखने के लिए मिला। दोनों शुरुआती दिनों में प्यार से रहे, लेकिन एक दिन अचानक ही मधुरिमा ने विशाल को किचन में इस्तेमाल होने वाले पेन से मारा था, जिस वजह से वह काफी ट्रोल हुईं।

अरहान खानImage Credit : Instagram07 / 08

अरहान खान

रियलिटी शो बिग बॉस 13 में अरहान खान ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री की थी। शो में अरहान ने रश्मि देसाई को प्रपोज किया था, लेकिन सलमान ने सबके सामने अरहान की पहली शादी की पोल खोल दी थी, जिनसे उन्हें एक बच्चा भी है। रश्मि को बच्चे वाले सच्चाई नहीं पता था, जिसके बाद शो में शो में काफी ड्रामा हुआ और अरहान की छवि खराब हो गई।

मुनव्वर फारूकीImage Credit : Instagram08 / 08

मुनव्वर फारूकी

बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी मजबूत कंटेस्टेंट रहे हैं और वह शो के विनर भी बने। इस शो में मुनव्वर की पर्सनल लाइफ पूरी तरह खुल गई थी। उनके रिश्ते शो में अच्छे से दिखाए गए, जिस पर काफी बवाल हुआ। मुनव्वर इस वजह से काफी ट्रोल भी हुए थे। शो में आकर आयशा खान ने मुनव्वर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!