लाइफस्टाइल

अब घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी समोसे, फिटनेस इनफ्लुएंसर वंशिका खुराना ने शेयर की आसान रेसिपी

वंशिका खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समोसे का ऐसा विकल्प शेयर किया है जो स्वाद से समझौता किए बिना सेहत का पूरा ख्याल रखता है।

Image

वंशिका खुराना से सीखें हेल्दी समोसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी (Photo: iStock)

शाम की चाय के साथ समोसा और कचौरी का नाम आते ही मुंह में पानी आ जाता है। हालांकि, मैदे से बने और डीप-फ्राई होने के कारण इसे सेहत के लिए बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। फिटनेस इन्फ्लुएंसर वंशिका खुराना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी रेसिपी शेयर की है, जो पारंपरिक समोसे के स्वाद को बरकरार रखते हुए उसे पूरी तरह हेल्दी बना देती है।

समोसा भारत के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड्स में से एक है, लेकिन बहुत ज्यादा तेल और कैलोरी फिटनेस फ्रीक्स को इससे दूर रहने पर मजबूर करते हैं। वंशिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस लोकप्रिय स्नैक का ऐसा विकल्प शेयर किया है जो स्वाद से समझौता किए बिना सेहत का पूरा ख्याल रखता है।

आम तौर पर समोसों को कड़ाही में तेल में तला जाता है, जिससे फैट की मात्रा बहुत बढ़ जाती है। इस नई रेसिपी में डीप-फ्राइंग के बजाय एयर-फ्रायर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे तेल की खपत नाममात्र (केवल एक चम्मच) रह जाती है और स्नैक काफी हल्का बनता है।

इस हेल्दी समोसे की खासियत यह है कि इसमें आलू के साथ-साथ सोया ग्रेन्यूल्स और उबली हुई हरी मटर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मिलता है, जो फिटनेस प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

पारंपरिक मैदे की पपड़ी के बजाय इस रेसिपी में होल व्हीट टॉर्टिला का इस्तेमाल किया जाता है। यह पाचन के लिए बेहतर होने के साथ-साथ कैलोरी इंटेक को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है।

स्टफिंग तैयार करने के लिए भुने हुए साबुत मसाले (सौंद, जीरा, धनिया और काली मिर्च), कुटी हुई हरी मिर्च-लहसुन और सोया व आलू के मिश्रण को एक साथ पकाया जाता है। इसमें कस्तूरी मेथी, गरम मसाला और अमचूर पाउडर मिलाने से इसका स्वाद बिल्कुल पारंपरिक समोसे जैसा आता है।

इस रेसिपी से तैयार चार समोसों में कुल लगभग 680 कैलोरी होती है, साथ ही इसमें 35 ग्राम प्रोटीन और 18 ग्राम फाइबर मिलता है। यह उन लोगों के लिए एकदम सही है जो वजन कम करने के दौरान भी अपने पसंदीदा स्नैक्स का आनंद लेना चाहते हैं।

बेकिंग और परोसने का सही तरीका

टॉर्टिला शीट को तिकोने आकार में मोड़कर अंदर फिलिंग भरी जाती है और किनारों को कॉर्नफ्लोर के घोल से सील किया जाता है। इसके बाद ऊपर से हल्का तेल छिड़ककर इन्हें 160°C पर 7 से 10 मिनट के लिए एयर-फ्रेम किया जाता है और हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसा जाता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article