सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो (Video) देखने को मिलते हैं, जिनमें लोग बाइक या फिर कार से खतरनाक स्टंट दिखाते हुए नजर आते हैं। हवाबाजी का इन्हें इतना शौक होता है कि सामने दिख रहा खतरा भी इनकी नजरों से ओझल हो जाता है। ऐसे में कई बार लोगों का स्टंट उन्हें ही भारी पड़ता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को स्टंट करना बहुत ही भारी पड़ जाता है।
तेज रफ्तार बाइक बनी मुसीबत
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक गांव की पतली सड़क पर एक युवक बिल्कुल तेज रफ्तार में लहरिया कट मारते हुए बाइक चला रहा होता है। उसके इस स्टंट का वीडियो भी शूट हो रहा होता है। कुल मिलाकर उसने सोशल मीडिया पर वायरल होने का पूरा इंतजाम कर लिया था, लेकिन उसका यह ओवर कॉन्फिडेंस उसी पर भारी पड़ जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस और हुआ हादसा
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि वह अपनी बाइक को कुछ ऐसे तेज रफ्तार में दौड़ाता है कि मानो वह किसी फिल्म का हीरो हो और सड़क पर धूम मचाते हुए निकल रहा हो। मगर सड़क पर आगे एक हल्का सा मोड़ भी होता है, जिसे नजरअंदाज कर वह शख्स अपनी बाइक तो लहराते हुए ही फुल स्पीड में मोड़ने की कोशिश करता है लेकिन उसकी यह हीरोपंती अगले ही पल तब निकल जाती है जब उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बगल में स्थित खेत में जा गिरती है। शख्स भी खेत में फिसल कर गिर पड़ता है और उसका हुलिया धूम के हीरे से बदलकर कौवा बिरयानी वाले एक्टर की तरह हो जाती है। इस वीडियो को देख यह साफ समझ में आ रहा है कि तेज रफ्तार बाइक और लापरवाही लोगों के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है।
वीडियो पर कमेंट कर लोग खूब ले रहे हैं मजे
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर बिहार पुलिस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट @bihar_police से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को शेयर करते हुए बिहार पुलिस ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। जिसमें लिखा गया है कि, "खाली सड़क अक्सर बड़े हादसों का बुलावा देती है। सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।" इस वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर भी कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अन्य लोगों को चेताने का काम कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
