Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक परिवार पिकनिक मनाने पहुंचा नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि यह परिवार किसी नदी के बीचों-बीच मस्ती करते पहुंचा है। इसी बीच एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल जाती है। दरअसल, पिकनिक के दौरान तस्वीर खिंचवाते समय यह दुर्घटना घटती है, जो एक मासूम बच्ची को पानी में बहा ले जाती है। हैरान करने वाली बात यह है कि गलती बच्ची की मां से ही होती है।
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि देखते ही देखते पिकनिक स्पॉट पर हंसी की जगह चीख-पुकार मच जाती है। आप देख पाएंगे कि एक परिवार नदी जैसे किसी प्राकृतिक स्थान पर पिकनिक मना रहा होता है। इस दौरान पूरा परिवार बड़े से पत्थर पर खड़े होकर ग्रुप सेल्फी ले रहा होता है। इसी बीच मां का हाथ अपनी नन्ही सी बच्ची पर लगता है, जिससे उसका पैर फिसल जाता है। आप देख पाएंगे कि बच्ची सीधे पानी में गिर जाती है। देखें वीडियो-
वीडियो में देख पाएंगे कि बच्ची पानी के तेज बहाव में बहने लगती है। यह नजारा देख परिवार के लोग घबरा जाते हैं। इस बीच कुछ लोग दौड़कर बच्ची को बचाने लगते हैं। गनीमत यह होती है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी बेहद फुर्ती में बच्ची को पानी से सुरक्षित बाहर खींच लेता है। इसके बाद बच्ची को तुरंत किनारे लाया जाता है। आप डरी-सहमी बच्ची को देख सकते हैं। वीडियो को एक्स पर @NazneenAkhtar23 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
