आपको बता दें कि यह मंदिर इंडोनेशिया में समुद्र के बीचों-बीच स्थित है। यह एक ऊंची चट्टान पर बना हुआ बेहद ही अनोखा मंदिर है। (फोटो साभार- iStock)
सबसे अनोखी बात यह है कि दुनिया का सबसे खतरनाक हिंदू मंदिर पिछले 600 सालों से एक इस्लामिक देश में मौजूद है। (फोटो साभार- iStock)
इंडोनेशिया में मौजूद यह मंदिर समुद्र के बीचों-बीच एक बेहद ही ऊंची चट्टान पर बना हुआ है। पिछले 600 सालों से यह मंदिर पूरी तरह सुरक्षित है। (फोटो साभार- iStock)
जिस चट्टान पर यह मंदिर बना हुआ है, उसे लेकर मान्यता है कि हजारों साल पहले समुद्र में उत्पन्न हुए ज्वार के कारण इस चट्टान का निर्माण हुआ था। (फोटो साभार- iStock)
हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं, उसका नाम तनाह लोत है। स्थानीय भाषा में 'तनाह लोत' का मतलब 'समुद्री भूमि' या 'समुद्र में जमीन' है। (फोटो साभार- iStock)
बता दें कि इंडोनेशिया के बाली में समुद्र तट पर सात मंदिरों की एक श्रृंखला है, जिसमें से यह मंदिर एक है। हर मंदिर से अगला मंदिर बेहद ही साफ दिखाई देता है। (फोटो साभार- iStock)
माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 15वीं सदी में हुआ। इसे निरर्थ नाम के पुजारी ने बनवाया। पुजारी निरर्थ समुद्र तट के किनारे चलकर इस जगह पर पहुंचे थे, यहां की सुंदरता उन्हें इतनी भाई कि उन्होंने मंदिर निर्माण का निर्णय लिया। (फोटो साभार- iStock)