क्रिकेट

AUSA vs INDA: काम नहीं आया पाटीदार का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ए ने 69 रन से हराकर सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिय ए को हराकर 3 मैच की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इंडिया ए की ओर से पाटीदार ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा, लेकिन उनकी यह पारी हार नहीं टाल पाई।

Image

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए (साभार-X)

स्पेंसर जॉनसन के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ए ने 3 मैच की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। सिकेम ग्राउंड पुडुचेरी में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए को 69 रन से हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 276 रन का लक्ष्य था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के सामने पूरी टीम केवल 45.2 ओवर में 206 रन बनाकर ढेर हो गई। इंडिया ए की ओर से सर्वाधिक 67 रन की पारी रजत पाटीदार ने खेली। पाटीदार का यह बैक टू बैक दूसरा अर्धशतक था। पाटीदार के अलावा अनुकूल रॉय ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पेंसर जॉनसन ने सर्वाधिक 3, रिले मेरिडिथ और तनवीर सांगा ने 2-2 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया ए ने जीता टॉस

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान नाथन मैक्स्वीनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने क फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए ने 275 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से सैम कोंस्टस ने 67 और जोश फिलिप ने 58 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कप्तान मैक्स्वीनी ने 32 रन की तेज-तर्रार पारी खेली। आखिर में स्पेंसर जॉनसन ने 7 गेंद में 14 रन की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को 250 रन के पार पहुंचा दिया। इंडिया ए की ओर से अरशद खान ने सर्वाधिक 3 जबकि यश ठाकुर ने 2 विकेट चटकाए।

सीरीज में लिया अजेय बढ़त

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ए ने 3 मैच की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ए ने पहला मुकाबला 125 रन के बड़े अंतर से जीता था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए थे और बाद में इंडिया ए को 149 रन पर आउट कर दिया था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article