वायरल न्यूज़

लहरों ने लिया 'दैत्य' जैसा रूप, क्रू मेंबर्स ने शिप से बनाया ऐसा खौफनाक वीडियो, देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समंदर के बीचों-बीच एक कार्गो शिप भयंकर तूफान और विनाशकारी लहरों का सामना करता नजर आ रहा है।

Image

समुद्र में खतरनाक नजारा (तस्वीर साभार- @el_mexicano_online)

Viral Video: कुदरत के आगे इंसान की हैसियत कुछ भी नहीं है, यह बात हम कई बार सुनते हैं। लेकिन, जब इसका नजारा आंखों के सामने होता है, तो रोंगटे (Shocking Video) खड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों समंदर के बीच फंसे एक विशालकाय कार्गो शिप का बेहद ही खौफनाक और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। समुद्र के बीचों-बीच आए एक भयानक तूफान के दौरान रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो किसी हॉलीवुड हॉरर या डिजास्टर फिल्म के सीन जैसा लगता है। लेकिन यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि कुदरत का असली और सबसे भयानक रूप है।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार्गो शिप विशाल समंदर के बीच से गुजर रहा है। चारों तरफ घना अंधेरा फैला हुआ है और मौसम बेहद खतरनाक बना हुआ है। अचानक आसमान में कड़कती बिजलियां कौंधने लगती हैं, जो उस भयावह माहौल को और भी डरावना बना देती हैं। लेकिन, असली खौफ तब शुरू होता है जब जहाज के ठीक सामने पानी की एक विशालकाय किसी पहाड़ जितनी ऊंची लहर उठती हुई दिखाई देती है। यह लहर सीधे कार्गो शिप की तरफ बढ़ती है। जैसे ही यह दैत्यकार लहर शिप के अगले हिस्से से टकराती है, समंदर का उफान सीधे क्रू केबिन की पारदर्शी खिड़कियों तक आ पहुंचता है। लहर का प्रहार इतना तेज और भयंकर होता है कि एक पल के लिए पूरा जहाज पानी के नीचे समाता हुआ महसूस होता है। अंदर मौजूद क्रू मेंबर्स की आवाजें और उनका रिएक्शन यह बताने के लिए काफी है कि वे उस क्षण मौत के कितने करीब थे। वीडियो में बिजलियों के कड़कने और पानी की गर्जना के साथ क्रू मेंबर्स की घबराहट साफ महसूस की जा सकती है। देखें वीडियो...

    हैरतअंगेज नजारा

    इस हैरतअंगेज वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में खतरनाक नजारा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को el_mexicano_online नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह नजारा देखकर ही मेरी रूह कांप गई, सोचिए जो लोग उस जहाज में होंगे उनका क्या हाल हुआ होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि नाविकों की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी जो इतने खौफनाक तूफान का सामना करते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article