अहमदाबाद एयरपोर्ट (Ahmedabad Airport) पर कस्टम्स विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद की है। इस पूरे मामले में सबसे अहम भूमिका एक स्निफर डॉग ने निभाई, जिसकी तेज सूंघने की क्षमता की वजह से तस्करी की कोशिश नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, बैंकॉक से आने वाली थाई एयरवेज की फ्लाइट से एक यात्री 28 जून को अहमदाबाद पहुंचा था। एयरपोर्ट पर हमेशा की तरह यात्रियों के सामान की जांच की जा रही थी। इसी दौरान डॉग स्क्वॉड में शामिल स्निफर डॉग ने एक ट्रॉली बैग के पास पहुंचते ही इशारे करने लगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
