शहर

Delhi NCR Rain Today: दिल्ली में आज दिनभर बारिश का Red Alert, थोड़ी सी बारिश में जलभराव के बीच रेंग रहा ट्रैफिक

Delhi NCR Rain Today: दिल्ली में आज यानी सोमवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। IMD ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया।

Image

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट, सड़कों पर जमा हुआ पानी

Delhi NCR Rain Today: दिल्ली-एनसीआर में आज यानी सोमवार 24 अगस्त को सुबह झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते राजधानी दिल्ली के वासियों को उमस से राहत मिल गई। लेकिन कुछ ही देर की बारिश में सड़कें पानी से लबालब भर गईं। इसके कारण सड़कों पर भारी जलजमाव के बीच ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में भी जरा सी बारिश के चलते सड़क का बुरा हो गया। यहां के शंकर मार्केट इलाके में काफी पानी भर गया। इस जलजमाव के बीच गाड़ियां सड़कों पर रेंगने को मजबूर हैं।

जखीरा अंडरपास में भरा पानी

दिल्ली कुछ इलाको में सुबह से भारी बारिश का दौर जारी है। राजधानी में जगह-जगह से जलभराव की खबरें आ रही हैं। हर बार की तरह जखीरा अंडरपास में कई फीट तक पानी भर गया है। यहां कई गाड़ियां फंस गई। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में भी भारी बारिश के चलते इलाके में भी सड़कों और गलियों में पानी भर गया है। इस तरह से बारिश ने एक बार फिर सरकारी दावों और वादों की पोल खोल दी है।

इधर भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। IMD ने आज दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट के साथ ही कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

यहां जारी हुआ भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, सेंट्रल दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट जारी किया है।

यात्रियों का सोशल मीडिया पर उतर रहा गुस्सा

थोड़ी सी बारिश में ही दिल्ली की सड़कों पर पानी जमा होने के बाद ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। इसे लेकर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। यात्रियों ने सड़कों पर ट्रैफिक जाम की तस्वीरे और पोस्ट डालने शुरू कर दिए।

दिल्ली का तापमान

बता दें कि सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सफदरजंग में रिकॉर्ड किया गया यह तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। हालांकि, रिज इलाके में सबसे कम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article