क्रिकेट

अतरंगी Pant का सतरंगी SIX: चोटों का ऋषभ पंत ने अपने अंदाज में दिया जवाब, सिक्स लगाकर तोड़ा सोलर पैनल- VIDEO

Rishabh Pant Break Solar Panel: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट के पहले दिन चोटिल हो गए थे। उनके हाथ में गेंद लग गई थी, जिसकी वजह से सूजन और दर्द था। हालांकि, दूसरे दिन उन्हें मैदान पर गजब की वापसी की।

Image

ऋषभ पंत का अद्भुत सिक्स।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rishabh Pant Break Solar Panel: भारत के लिए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन चिंताजनक खबर आई थी, जब लाहिरू कुमारा की एक तीखी बाउंसर सीधे ऋषभ पंत के हाथ पर जाकर लगी थी। इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि, दूसरे दिन पंत ने फिर से क्रीज पर कदम रखा और यह साबित कर दिया कि उन्हें चोट से डर नहीं लगता। उन्होंने लाहिरू को सिक्स लगाकर इसका जवाब दिया।

दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान लाहिरू कुमारा ने जब पंत को निशाना बनाते हुए एक बार फिर लेग साइड की तरफ तीखी बाउंसर फेंकी, तो इस बार पंत तैयार दिखे। अतरंगी ऋषभ पंत ने पलक झपकते ही पोजिशन ली और गेंद को फाइन लेग के ऊपर से पुल करते हुए सीधे स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया। इस सिक्स के चलते स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल टूट गया और गेंद खो गई। छक्के की दूरी 95 मीटर थी।

पंत ने जड़ा अर्धशतक

पंत के इस गजब के शॉट के बाद गेंद मैदान के बाहर चली हो गई, जिसके चलते खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। चौथे अंपायर को तुरंत नई गेंदों का बॉक्स लेकर मैदान पर आना पड़ा। पंत की इस ताबड़तोड़ वापसी ने मैदान में मौजूद दर्शकों और कमेंटेटर्स को भी रोमांचित कर दिया। पंत ने 82 गेंद पर चौका लगाकर अपनी 21वीं टेस्ट फिफ्टी पूरी की। साथ ही ध्रुव जुरैल के साथ शतकीय साझेदारी की।

भगवान ने दिया साथ

ऋषभ पंत की टेस्ट में बेखौफ बल्लेबाजी एक बार फिर देखने को मिली। इसमें भगवान ने भी साथ दिया। 94वें ओवर में असिथा फर्नांडो ने तीसरी गेंद पंत को बाउंसर फेंकी। पंत ने इस पर शॉट नहीं खेला और गेंद उनके कंधे पर जाकर लगी। पंत तो इसके बाद साइड होने लगे, लेकिन गेंद टप्पा खाकर स्टम्प के ऊपर से जाने लगी। यहां लगा कि गेंद स्टम्प पर ही गिरेगी, लेकिन गेंद स्टम्प के बेहद पास से दूसरी तरफ गिर गई। श्रीलंकाई टीम इस बात से हैरान रह गई। पंत भी मुस्कुरा दिए।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article