वायरल न्यूज़

Viral Video: कैमरे के सामने डांस कर ही थी महिला, पीछे से हाथी ने मचाया ऐसा धमाल, लूट ली सारी महफिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का खुमार लोगों पर इस कदर छाया है कि लोग अपनी सुरक्षा की भी परवाह नहीं करते। इस वीडियो में एक लड़की हाथी के शेड के ठीक आगे गानों पर डांस करते हुए रील बना रही होती है। वहीं, पीछे से हाथी भी जमकर मजे ले रहा होता है।

Image

हाथी ने बनाया माहौल (तस्वीर साभार- @divya_thiravidamani)

Viral Video: आज के दौर में सोशल मीडिया पर फेमस होने और व्यूज पाने के लिए लोग नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। कई बार यह रील्स का नशा इतना बढ़ जाता है कि लोग जानवरों के करीब जाकर बिना अपनी सुरक्षा की परवाह किए वीडियो बनाने लगते हैं। कुछ लोग इसमें कामयाब हो जाते हैं, जबकि कुछ लोगों के साथ घटनाएं भी घटना जाती है। ऐसा ही एक मजेदार और चौंकाने वाला वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की हरे-भरे बैकग्राउंड में हाथी के शेड के ठीक आगे खड़ी है। पीछे एक बड़ा हाथी खड़ा नजर आ रहा है। लड़की बिना किसी डर के कैमरे के सामने दक्षिण भारतीय गाने पर बड़े मजे से डांस करने लगती है और तरह-तरह के पोज देती है। लड़की अपने डांस में इतनी मग्न थी कि उसने पीछे खड़े हाथी की गतिविधियों पर ध्यान ही नहीं दिया। हाथी शुरुआत में शांत खड़ा था, लेकिन लड़की के अचानक थिरकने और अजीबोगरीब हरकतों को देखकर वह सतर्क हो गया। हाथी ने अचानक अपनी सूंड हिलाते हुए तेजी से कदम आगे बढ़ाए, जैसे मानो वह लड़की को वहां से हटने का इशारा कर रहा हो। इतना ही नहीं देखकर ऐसा भी लगता है जैसे हाथी भी मजा ले रहा हो। जैसे ही लड़की मुड़कर पीछे देखती है और हाथी को आक्रामक रूप में अपनी ओर आते पाती है, उसका सारा डांस का भूत उतर जाता है। देखें वीडियो...

    हाथी ने लूट ली महफिल

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। कई लोग तो इस वीडियो पर मजे भी ले रहे हैं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को divya_thiravidamani नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। कई लोग इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यह भी कह रहे हैं कि जंगली या बाड़े में मौजूद जानवरों के इतने करीब जाकर इस तरह की हरकतें करना खतरनाक हो सकता है। वन्यजीव विशेषज्ञों का भी मानना है कि जानवरों के सामने अचानक तेज हरकतें करने से वे असुरक्षित या गुस्सा महसूस कर सकते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article