वायरल न्यूज़

कैपेसिटी 2 की, लोड 11 का! मास्टर जी के इस 'महा-जुगाड़' को देखकर दंग रह गए लोग, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मास्टर जी अपनी मोटरसाइकिल पर करीब 10 बच्चों को बिठाकर सड़क पर ले जाते दिख रहे हैं। कार में बैठे कुछ लोग जब मास्टर जी के पास गाड़ी रोककर बच्चों की गिनती करते हैं, तो 1-2 नहीं बल्कि पूरे 10 बच्चे बाइक पर सवार मिलते हैं।

Image

मास्टर जी का अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @sukhara_bijarniya_rewasa)

Viral video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज कई तरह के वीडियो (Trending Video) वायरल होते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिसे देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती है। हाल ही में सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा, वह अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहा है। वीडियो में एक मास्टर जी अपनी मोटरसाइकिल को ही 'मिनी स्कूल बस' बनाकर सड़क पर चलते दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि, एक बाइक पर दो-चार नहीं बल्कि 10 बच्चे बैठे हुए थे।

    सड़क पर चलती कार से किसी ने इस अनोखे दृश्य को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। कार सवार लोग जब बाइक के करीब पहुंचे और बच्चों की गिनती शुरू की, तो उनके होश उड़ गए। बाइक पर आगे-पीछे और मास्टर जी के दोनों तरफ छोटे-छोटे बच्चे बिल्कुल चिपके हुए बैठे थे। गिनती करने पर पता चला कि उस अकेली बाइक पर कुल 10 बच्चे सवार थे। जब कार सवार लोगों ने हंसते हुए मास्टर जी से पूछा, तो मास्टर जी भी अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ गाड़ी चलाते रहे। बच्चों के चेहरे पर डर की जगह एक अलग ही मासूम खुशी दिख रही थी। हालांकि, बिना हेलमेट और इस तरह ओवरलोडिंग के साथ गाड़ी चलाना सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। देखें वीडियो...

    मास्टर जी का अनोखा जुगाड़

    वीडियो देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि मास्टर जी ने तो कमाल का जुगाड़ भिड़ाया है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को sukhara_bijarniya_rewasa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर जमकर लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मास्टर जी ने तो ऑटो और बस वालों का धंधा ही बंद करवा दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जुगाड़ के मामले में भारतीय वाकई में सबसे आगे हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article