वेब सीरीज

Koffee With Karan 9: Karan Johar के शो में अकेले शिरकत करेंगे Salman Khan

करण जौहर के शो कॉफी विद करण का 9वां सीजन जल्द ही शुरू होगा, जिसकी गेस्ट लिस्ट को लेकर अभी से चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों की मानें तो सलमान खान करण जौहर के शो की ओपनिंग करेंगे।

Image

Koffee With Karan 9: Karan Johar के शो में अकेले शिरकत करेंगे Salman Khan

करण जौहर का चर्चित चैट शो कॉफी विद करण का 9वां सीजन अक्टूबर-नवम्बर से शुरू होगा, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस शो में बॉलीवुड कलाकारों से जुड़े बड़े-बड़े खुलासे होते हैं, जो लोगों को बहुत पसंद हैं। लोगों को उम्मीद है कि कॉफी विद करण के 9वें सीजन में भी कई बड़े खुलासे होंगे, जिस कारण अभी से हर कोई ये जानना चाहता है कि शो में कौन-कौन शिरकत करेगा? अगर ताजा रिपोर्ट की मानें तो कॉफी विद करण की शुरुआत सलमान खान के साथ होगी। वैरायटी इंडिया की ताजा खबर की मानें तो सलमान खान कॉफी विद करण 9 के प्रीमियर एपिसोड में सोलो दिखाई देंगे और करण जौहर से जमकर गॉसिप करेंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Batwara 1947 देखकर Salman Khan ने लगाया Sunny Deol को कॉल, बोले "मुझे ये फिल्म..."

Koffee With Karan 9 पर आएंगे Salman Khan

अभिनेता सलमान खान यूं तो बहुत कम चैट शोज पर जाते हैं लेकिन करण जौहर के शो की बात अलग है। शुरुआत में भले ही सलमान खान इस शो से दूरी बनाकर रखते आए हों लेकिन पिछले कुछ समय से वो इस पर खूब नजर आ रहे हैं। अगर बात कॉफी विद करण 9 की करें तो वो इसके प्रीमियर एपिसोड पर दिखाई देंगे, जिसके लिए सारी तैयारियां की जा रही हैं। करण जौहर ने सलमान खान से वक्त और डेट फाइनल कर ली है और जल्द ही दोनों कॉफी विद करण 9 की शूटिंग करेंगे। मेकर्स कोशिश कर रहे हैं कि जल्द ही फैंस को इस बात की आधिकारिक जानकारी दी जाए। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Sunita Ahuja के दूसरी शादी वाले बयान के बाद साथ दिखे Govinda-Komal, वीडियो हुआ वायरल

शो से जुड़े एक सूत्र ने वैरायटी इंडिया को बताया है, "सलमान खान ने करण जौहर के न्योते को स्वीकार कर लिया है और वो प्रीमियर एपिसोड पर दिखाई देंगे। अभी मेकर्स सलमान खान की टीम के साथ सारी तैयारियां कर रहे हैं और जैसे ही सबकुछ फाइनल हो जाएगा फैंस को इसकी जानकारी दी जाएगी।"

Monster के लिए कमर कस रहे हैं Salman Khan

अभिनेता सलमान खान अगले साल ईद के मौके पर अपनी नई एक्शन थ्रिलर मॉन्स्टर में नजर आएंगे, जिसमें नयनतारा, सागरिका घाटगे और मुजम्मिल इब्राहिम जैसे कलाकार भी हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माता दिल राजू इसे बहुत बड़े स्तर पर शूट कर रहे हैं ताकि दर्शकों को लार्जर दैन लाइफ सलमान खान पर्दे पर नजर आए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article