Viral Video: कहते हैं कि हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता और देसी जुगाड़ के मामले में भारतीयों का कोई जवाब नहीं है। सोशल मीडिया पर इन दिनों मध्य प्रदेश के कटनी जिले के एक बुजुर्ग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दादा जी के इस अनोखे आविष्कार को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा। क्योंकि, दादा जी ने साइकिल में ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देखकर आप भी उनका जबरा फैन हो जाएंगे। आलम ये है कि इस जुगाड़ वीडियो (Jugaad Video) को लोग बार-बार देख रहा है।
दादा जी का अनोखा जुगाड़
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि दादी जी का जुगाड़ तो सच में नेक्स्ट लेवल का है। आलम ये है कि दादा जी का यह जुगाड़ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'anand_bhaiya__' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में अब तक लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि सड़क पर जब दादा जी अपनी 'स्टीयरिंग वाली साइकिल' लेकर निकलते हैं, तो राहगीर उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं। इंटरनेट पर लोग दादा जी के इस जज्बे, कला और देसी इनोवेशन की जमकर सराहना कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
