वायरल न्यूज़

इस जुगाड़ के आगे सब फेल!सड़क पर दिखा साइकिल और स्कूटर का अनोखा कॉम्बिनेशन, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और आप बंदे के दिमाग की तारीफ भी करेंगे। दरअसल, एक शख्स ने साधारण साइकिल के आगे स्कूटर का पूरा फ्रंट बॉडी-बॉडी पार्ट जोड़ दिया है।

Image

शख्स का अनोखा देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @gilltotti)

Viral Video: भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और जब बात 'देसी जुगाड़' (Jugaad Video) की आती है, तो भारतीय लोग ऐसी-ऐसी तकनीकें इजाद कर देते हैं कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़ के एक से एक अनोखे वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। कुछ जुगाड़ तो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, एक शख्स ने अपनी पुरानी साइकिल को ऐसा मेकओवर दिया है कि आगे से देखने पर वह एक स्कूटर जैसा दिखाई देता है।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क पर मजे से अपनी साइकिल चला रहा है। लेकिन, इस साइकिल की खास बात इसका फ्रंट लुक है। शख्स ने साइकिल के आगे का हैंडल और पहिया हटाकर उसमें स्कूटर का पूरा फ्रंट हिस्सा फिट कर दिया है, जिसमें क्लासिक हेडलाइट, हॉर्न वाली जगह और लेग गार्ड शामिल हैं। वीडियो में पंजाबी भाषा में लिखा गया है कि इसे बेचकर दूसरा लाया था, जो 20,000 रुपये में पड़ा। पीछे खेत का सुंदर नजारा है और बंदा बड़े शान से पैडल मारते हुए स्कूटर जैसी साइकिल पर सफर कर रहा है। महंगे पेट्रोल और ट्रैफिक चालान के इस दौर में लोग इस इनोवेशन को पर्यावरण-अनुकूल और किफायती बता रहे हैं। देखें वीडियो...

    शख्स का अनोखा जुगाड़

    इस जुगाड़ को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि शख्स ने तो कमाल ही कर दिया। जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को gilltotti नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस जुगाड़ को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस जुगाड़ वीडियो पर एक से एक मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह 21वीं सदी का सबसे बड़ा देसी आविष्कार है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा कि भाई, ट्रैफिक पुलिस भी कंफ्यूज हो जाएगी कि चालान काटे या तारीफ करे। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article