भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर 'SC' भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल हुए उम्मीदवार अब प्रोविजनल आंसर की चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in या भर्ती पोर्टल पर जाना होगा। ISRO ने यह आंसर की आज 12 नवंबर 2026 को जारी की है। जिन उम्मीदवारों को किसी सवाल के दिए गए जवाब में गलती लगती है, वे ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 15 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे तक का समय दिया गया है।
बता दें कि साइंटिस्ट/इंजीनियर भर्ती की CBT परीक्षा पहले 19 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया गया था।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संस्था | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन |
| पद | साइंटिस्ट/इंजीनियर SC |
| आंसर की जारी होने की तारीख | 12 नवंबर 2026 |
| परीक्षा की तारीख | 29 अक्टूबर 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख | 15 नवंबर 2026 |
| आपत्ति की अंतिम समय सीमा | दोपहर 1 बजे |
| कुल पद | 175 |
| आधिकारिक वेबसाइट | isro.gov.in |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा
ISRO Scientist Engineer Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपनी आंसर की देख सकते है।
1. सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Careers सेक्शन खोलें।
3. इसके बाद ICRB Recruitment Portal पर जाएं।
4. विज्ञापन संख्या ISRO ICRB:03(EMC):2026 से जुड़ा नोटिफिकेशन खोजें।
5. Scientist/Engineer 'SC' Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
6. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
7. स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करके अपने जवाबों से मिलान कर लें।
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि आंसर की का मिलान समय रहते कर लें और आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख का इंतजार न करें। भर्ती से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए ISRO की वेबसाइट देखते रहें।
