Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे हमारे दिल को छू जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। जबकि, कुछ वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा ही मनमोहक वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा संत प्रेमानंद जी महाराज (premanand ji maharaj) के रूप में नजर आ रहा है। आलम ये है कि लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैंसी ड्रेस या सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लाल रंग के कारपेट पर यह नन्हा बालक चलकर आ रहा है। बच्चे का हुलिया हू-ब-हू वृंदावन के प्रसिद्ध संत श्री प्रेमानंद जी महाराज जैसा बनाया गया है। उसने पीली चादर, सफेद धोती धारण की है और चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ के साथ माथे पर सुंदर तिलक लगा रखा है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'राधा-राधा' का मधुर भजन बज रहा है और बच्चा बड़ी ही सादगी और मुस्कान के साथ दोनों हाथ उठाकर उपस्थित जनसमूह का अभिवादन कर रहा है। जिस तरह बच्चे ने गेटअप किया है दिखने में वह बिल्कुल प्रेमानंद महाराज की तरह लग रहा है। जैसे ही यह छोटा बालक रेड कारपेट पर आगे बढ़ता है, आसपास बैठे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उसकी इस मासूमियत को देखकर मुस्कुराने लगते हैं और तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाते हैं। वीडियो में बच्चे के चेहरे की शांति और खुशी देखने लायक है। आप भी देखें ये वीडियो...
बच्चे ने जीता दिल
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को thensproductions नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग कमेंट्स में 'जय श्री राधे', 'अति सुंदर' और 'राधा-राधा' लिख रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
