AAP ने पंजाब चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया है, आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी की जारी लिस्ट में दो सांसदों को विधानसभा का भी टिकट दिया गया है।
दो सांसदों को विधानसभा का टिकट मिला है, इस जारी लिस्ट के मुताबिक मीत हेयर बरनाला से और फगवाड़ा से राजकुमार छाबेवाल मैदान में उतरेंगे। वहीं खरड़ से अनमोल गगन मान की जगह परमिंदर सिंह गोल्डी को टिकट मिला है। कैबिनेट मंत्री और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का टिकट लंबी विधानसभा सीट से काट दिया गया है।
आम आदमी पार्टी (AAP) इससे पहले पार्टी 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है, जिससे अब कुल घोषित उम्मीदवारों की संख्या 71 हो गई है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: अखिलेश का दावा, सपा-बीजेपी के बीच अब 80-20 की नहीं बल्कि 95-5 की लड़ाई
31 कैंडिडेट आज फाइनल हुए हैं
पार्टी ने एक बयान में कहा-'आज पीएसी की मीटिंग में पंजाब की विधानसभा 2027 की टिकटों के बारे में विचार विमर्श हुआ गहन मंथन हुआ। इससे पहले जो कमेटी थी टिकटों वाली उसने सर्वे की रिपोर्टें और पब्लिक के व्यूज़ जहां-जहां से भी हमने व्यूज इकट्ठे किए कि कौन सा कैंडिडेट पब्लिक को अच्छा लगता है, जो आम आदमी पार्टी का काम करने का अंदाज है।' वो पीएसी ने बाद में मुहर लगाई उन पर एक-एक नाम पर और अभी पीएसी सारी अंदर बैठी है। तो 31 सीटें आज फाइनल हुई हैं। 31 कैंडिडेट आज फाइनल हुए हैं। तो कुल मिला के 40 हम पहले कर चुके हैं, 71 हो गए हैं,इसमें नए-नए लड़के भी हैं और जिनका नाम काम करने में अच्छा आया है।'
