वायरल न्यूज़

गजब: 7 फीट ऊंचे मकान को लोगों ने अनोखे अंदाज में दूसरी जगह किया शिफ्ट, देखें वीडियो

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 1, 2022, 03:46 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग कंधों पर लादकर एक मकान को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं। इस नजारे को देखकर तो कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

Image

लोगों ने असंभव को किया संभव, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • फिलिपींस से आया अनोखा वीडियो
  • कंधों पर लादकर मकान को लोगों ने किया शिफ्ट
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। अगर सच्ची लगन हो तो मुश्किल से मुश्किल काम को लोग आसानी से कर सकते हैं। आपको अपने आस-पास भी ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल जाएंगे। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों ने ऐसा ही अनोखा काम किया है। या यूं कहें कि असंभव को संभव किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि लोगों ने ऐसा क्या किया? तो हम आपको बता दें कि करीब दो दर्जन लोगों ने 7 फीट ऊंचे मकान को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो फिलिपींस का है। जहां कुछ लोगों ने कंधे पर उठाकर एक 7 फीट ऊंचे मकान को उठाकर डंडों के सहारे एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, जैमबोआंगो डेल नॉर्टे में एक बुजुर्ग रहते थे। उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। वहीं, उनका पूरा परिवार दूसरी जगह रहता था। परिवार वाले चाहते थे कि बुजुर्ग उनके आस-पास शिफ्ट हो जाए। लेकिन, मकान को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन, कहते हैं ना जहां चाह है वहीं राह है। करीब दो दर्जन लोगों ने मिलकर लकड़ी के डंडों के सहारे घर को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। देखें वीडियो...

असंभव को किया संभव...

वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'goodnews_movement' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। नजारे को देखकर जहां कुछ लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। वहीं, कुछ लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article