वायरल न्यूज़

इसे कहते हैं किस्मत...30 हजार का चालान कटते-कटते बचा, राइडर ने दिखाया 'कैमरे का जादू', देखें VIDEO

Viral Video: दिल्ली की एक सड़क पर टनल से बाहर निकलते ही जब ट्रैफिक पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका, तो लगा कि मोटा चालान कटना तय है। वजह थी- टनल के अंदर दोपहिया वाहनों का प्रतिबंधित होना। लेकिन, बाइक सवार ने कुछ ऐसा किया, जिससे उसका चालान नहीं कट पाया।

Image

बाइक राइडर की खुल गई किस्मत (तस्वीर साभार- @quickshifter_raj)

Viral Video: सड़क पर अगर गलती से भी ट्रैफिक (Traffic Video) नियम टूट जाए और सामने ट्रैफिक पुलिस अधिकारी खड़ा मिल जाए, तो ज़्यादातर लोगों के हाथ-पांव फूल जाते हैं या फिर बात बहस तक पहुंच जाती है। लेकिन, क्या विनम्रता और सच बोलने से 30,000 रुपए का भारी-भरकम चालान बच सकता है? जी हां, दिल्ली की सड़कों पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सुपरबाइक राइडर जैसे ही टनल पार करके बाहर निकलता है, सड़क पर मुस्तैद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का जवान उसे रुकने का इशारा करता है। पुलिसकर्मी ने तुरंत राइडर को बताया कि इस टनल में टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर का जाना सख्त मना है। बिना अनुमति टनल में प्रवेश करने पर भारी जुर्माना लग सकता है, जो लगभग 30,000 रुपए तक का बैठता है। जहां लोग अक्सर पुलिस को देखते ही झूठ बोलने या बचने के बहाने ढूंढने लगते हैं, वहीं इस राइडर ने बिल्कुल शांत रहकर बात की। उसने पुलिसकर्मी को बताया कि उसे इस नियम के बारे में सच में कोई जानकारी नहीं थी। बात साबित करने के लिए राइडर ने अपने हेलमेट पर लगे कैमरे का सहारा लिया। उसने पुलिसकर्मी को बताया कि टनल में घुसने से ठीक पहले वह कैमरे में खुद यह बोलते हुए रिकॉर्ड हुआ है कि मुझे पता नहीं है कि इस टनल में बाइक ले जाना अलाउड है या नहीं। देखें वीडियो...

    चालान कटते-कटते बचा

    राइडर की ईमानदारी, बात करने का लहजा और कैमरे में दर्ज उसकी मासूमियत देखकर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी काफी प्रभावित हुए। उन्हें समझ आ गया कि यह नियम उल्लंघन जानबूझकर नहीं, बल्कि अनजाने में हुआ था। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने मुस्कुराते हुए राइडर को चालान काटने के बजाय सिर्फ आगे से ध्यान रखने की सलाह दी और जाने दिया। राइडर ने भी राहत की सांस लेते हुए बार-बार पुलिस अधिकारी का धन्यवाद किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को quickshifter_raj नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर आप पुलिस से तमीज और सच्चाई से बात करेंगे, तो हमेशा हल निकलता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक पुलिसवाला ऐसा भी! नियम का मकसद सबक सिखाना और सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है, सिर्फ चालान काटना नहीं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article