Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो (Trending Video) सामने आते रहते हैं जो हमें हैरान कर देते हैं या फिर हंसने पर मजबूर कर देते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में हैदराबाद की सड़कों से एक ऐसा ही चौंकाने वाला और बेहद मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। क्योंकि, यहां एक 'गोरिल्ला' बाइक की सवारी करते हुए नजर आया।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के वक्त हैदराबाद की एक व्यस्त सड़क पर एक स्कूटर चल रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि स्कूटर के पीछे कोई आम इंसान नहीं, बल्कि एक विशालकाय 'गोरिल्ला' बैठा हुआ है। दरअसल, एक व्यक्ति ने गोरिल्ला का बेहद असली दिखने वाला कॉस्ट्यूम पहना हुआ है। इतना ही नहीं, यह 'गोरिल्ला' सिर्फ शांत बैठकर सवारी नहीं कर रहा, बल्कि हाथ में ट्राइपॉड और मोबाइल थामे हुए लाइव स्ट्रीमिंग भी कर रहा है। पीछे चल रहे लोग इस पूरे वाकये को अपने फोन में रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं। इस अनोखे नजारे को देखकर आसपास से गुजर रहे बाइक सवार, पैदल यात्री और कार चालक सभी चौंक गए। सड़क पर मौजूद लोग इस पल का आनंद ले रहे हैं और 'गोरिल्ला' को कैमरे में कैप्चर करने की होड़ मची हुई है। देखें वीडियो...
सड़क पर निकला 'गोरिल्ला'
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी चौंक गए होंगे और जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को dolly.sadnani नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर मजे लेते हुए रिएक्शन भी दे रहे हैं। कोई इसे किंग कांग की सिटी राइड बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि कंटेंट के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
