Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो साल 2021 का उत्तर प्रदेश के बागपत का वो ऐतिहासिक 'चाट युद्ध' आपको जरूर याद होगा। दो चाट दुकानदारों के बीच ग्राहकों को खींचने को लेकर शुरू हुई उस मारपीट में एक शख्स ने अपने अनूठे हेयरस्टाइल और बेबाक तेवर से पूरे देश का ध्यान खींच लिया था। नाम था—हरेंद्र सिंह, जिन्हें इंटरनेट ने प्यार और चुटकियों में नाम दिया था 'आइंस्टीन चाचा' (Albert Einstein Video)। अब सालों बाद 'आइंस्टीन चाचा' फिर से इंटरनेट की गलियों में प्रकट हो गए हैं और उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
हाल ही में सामने आए नए वीडियो में हरेंद्र सिंह उर्फ आइंस्टीन चाचा पहले की तरह किसी लाठी-डंडे या हंगामे के बीच नहीं हैं। इस बार वह सफेद हल्के हरे रंग के कुर्ते-पायजामे और गले में गमछा डाले किसी दफ्तर जैसी जगह पर लाइन में शांत खड़े नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर वही पहचान बन चुके घने, नारंगी-सुनहरे अतरंगी बाल आज भी वैसे ही लहरा रहे हैं। वीडियो में वे अपनी बारी का इंतजार करते हैं और चुपचाप काउंटर की तरफ जाकर अपनी बात पूछते हैं। बिना किसी शोर-शराबे के भी लोगों की नजरें उन पर टिक गईं और किसी ने उनका यह पल कैमरे में कैद कर इंटरनेट पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर फिर छाए 'आइंस्टीन चाचा'
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को venkymama100 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- Albert Einstein is back on planet earth guys (दोस्तों, अल्बर्ट आइंस्टीन धरती पर वापस लौट आए हैं)। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई, जिस गेम 'GTA 6' का सालों से इंतजार था वो तो नहीं आया, लेकिन अपने आइंस्टीन चाचा का कमबैक पहले हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि खुद अल्बर्ट आइंस्टीन भी देख लें तो कहें कि भाई स्टाइल तो गजब है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
