वायरल न्यूज़

भक्ति की सबसे मासूम तस्वीर!विसर्जन के वक्त बाप्पा का हाथ थामकर फूट-फूटकर रोने लगी बच्ची, इमोशनल कर देगा वीडियो

Viral Video: गणेश विसर्जन के मौके पर एक छोटी बच्ची का भगवान गणेश की मूर्ति से लिपटने और रोने का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बच्ची बप्पा को जाने से रोकने की मासूम कोशिश करती नजर आ रही है, जिसे देखकर लाखों यूजर्स की आंखें नम हो गई हैं।

Image

बप्पा से लिपटकर रोने लगी बच्ची (तस्वीर साभार- @sk_fouji_11)

Viral Video: गणेशोत्सव का त्योहार खुशियों, भक्ति और बप्पा के जयकारों से भरा होता है। लेकिन, विसर्जन का दिन भक्तों के लिए बेहद भावुक क्षण लेकर आता है। ये पल ऐसा होता है, जब आंखों से आंसू तक निकल जाते हैं। क्योंकि, किसी को घर से विदा करना आसान नहीं होता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नन्हीं बच्ची का वीडियो (Trending Video) वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी का दिल छू लिया है।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विसर्जन स्थल पर जब भगवान गणेश की मूर्ति को ले जाने की तैयारी हो रही होती है, तभी एक छोटी सी बच्ची बप्पा की मूर्ति से कसकर लिपट जाती है। वह रो-रोकर उन्हें जाने से रोकने की कोशिश करती है। बच्ची कभी गणपति जी के गालों को सहलाती है, तो कभी उनके मस्तक को चूमती नजर आती है। बच्ची का यह निश्छल प्यार और भक्ति देखकर वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स भी भावुक हो उठे। जब लोग मूर्ति को विसर्जन के लिए उठाने लगते हैं, तब भी बच्ची मूर्ति का हाथ पकड़े रहती है और अलग होने से इनकार करती है। देखें वीडियो...

    दिल छू लेने वाला नजारा

    इस वीडियो ने आपका दिल भी जरूर छू लिया होगा। कई लोगों की आंखें भी नम हो गई होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को sk_fouji_11 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। लोग बच्ची के इस प्यार को सच्चा और पवित्र बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों की भक्ति सबसे निष्पाप होती है और बप्पा अगले बरस तुम जल्दी आना। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article