वायरल न्यूज़

VIDEO: प्रोफेशनल राइडर्स भी फेल ! गधे की पीठ पर बच्चे ने दिखाया ऐसा गजब स्टंट, वायरल हुआ मजेदार अंदाज

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा गधे पर साधारण तरीके से बैठने के बजाय बैकफ्लिप और जिम्नास्टिक स्टाइल में स्टंट करते हुए उस पर सवार होता है।

Image

बच्चे का अनोखा स्टंट (तस्वीर साभार- @usein_976)

Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कई मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। अक्सर लोग घोड़ों या गाड़ियों पर तरह-तरह के स्टंट (Stunt Video) करते दिखाई देते हैं। लेकिन, इन दिनों सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा गधे की पीठ पर ऐसा बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी दिखा रहा है, जिसे देखकर बड़े-बड़े जिम्नास्ट भी हैरान रह जाएं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गधा बहुत ही शांति से मैदान में खड़ा है। आमतौर पर बच्चे जब जानवर की सवारी करते हैं, तो सीधे ऊपर बैठते हैं। लेकिन इस बच्चे ने कुछ अलग ही 'प्रो-लेवल' तकनीक अपनाई। बच्चा गधे के साइड में खड़ा होकर अपने सिर को नीचे करता है और हवा में टांगें लहराते हुए एक्रोबेटिक अंदाज में बैक-रोल करता है। बच्चे के इस अनोखे स्टंट के दौरान जो बात सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है, वह है उस गधे का रिएक्शन। बच्चा उसकी पीठ पर पूरी तरह उलटा हो जाता है और बैलेंस बनाता है, लेकिन गधा बिना हिले-डुले बिल्कुल शांत खड़ा रहता है। बच्चे का यह अंदाज और जानवर का ऐसा संयम देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। साथ ही कई लोग हैरान भी हो रहे हैं। देखें वीडियो...

    बच्चे का अनोखा स्टंट

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इस बच्चे का लेवल तो काफी अलग है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को usein_976 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कोई बच्चे को भविष्य का ओलंपिक जिम्नास्ट बता रहा है, तो कोई गधे के सब्र की तारीफ करते हुए लिख रहा है कि असली हीरो तो यह गधा है जो हिला तक नहीं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article