वायरल न्यूज़

पल भर में खेल खत्म! बाघ की हंटिंग देख उड़े लोगों के होश, खौफनाक शिकार का Video खूब हो रहा वायरल

बाघ अपना शिकार कितनी चालाकी से करता है, उसका एक नजारा सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में देखने को मिला। आप भी इस वीडियो को देखें यकीनन आप बाघ की हंटिंग को देख दंग रह जाएंगे।

Image

शिकार करते बाघ का वीडियो हुआ वायरल (X/@paragenetics)

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इस वीडियो (Video) में बाघ की हंटिंग स्किल, अद्भुत ताकत और उसकी चालाकी देखने को मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाघ नदी के किनारे अपने शिकार पर नजर रखे हुए है। जैसे ही उसे मौका मिलता है, वह बिजली की रफ्तार से दौड़ते हुए अपने शिकार पर तेजी से हमला कर देता है।

बाघ का खौफनाक शिकार वायरल

बाघ के सामने छोटा सा हिरण का बच्चा था और उसे एक पल तो समझने में लगा कि असल में हुआ क्या है? जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक उसकी गर्दन बाघ के जबड़े में थी। वह भागने की कोशिश करता है मगर पानी में जोरदार छपाक के साथ बाघ उसे दबोच लेता है और कुछ ही सेकंड में उसका खेल खत्म हो जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बाघ की हंटिंग देख लोग रह गए दंग

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @paragenetics नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "बाघ कोई आम शिकारी नहीं होता, बल्कि एक मास्टर प्लानर होता है। वह सही मौके का इंतजार करता है। हमला करते ही शिकार को कसकर पकड़ लेता है। शिकार की गर्दन पकड़कर उसे जल्दी काबू में कर लेता है। वह लंबी दौड़ नहीं लगाता बल्कि छोटी और तेज रफ्तार से हमला करता है। उसकी हर चाल सोच-समझकर होती है।"

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो (Video) पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जंगल की यही सच्चाई है।" दूसरे ने लिखा, "जंगल की क्रूर दुनिया में जो ताकतवर है, वही शिकार कर सकता है।" तीसरे ने इसका जवाब देते हुए लिखा, "यह कोई क्रूरता नहीं, बल्कि प्रकृति का संतुलन है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article