वायरल न्यूज़

हवा इतनी तेज कि खड़े रहना मुश्किल, तूफानी हवाओं ने शख्स को उड़ाया, आंधी-पानी का खतरनाक Video देख कांप जाएंगे आप

वायरल न्यूज (Viral News): तेज बारिश और तूफानी हवाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

Image

वियतनाम में तेज आंधी-बारिश ने मचाया कहर (Times Now Navbharat)

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए। वीडियो (Video) में साफ देखा जा सकता है कि मौसम अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। भयंकर आंधी के साथ-साथ तेज बारिश भी हो रही है। मौसम को देख ट्रैफिक भी थम गया है। सड़क किनारे एक शख्स बड़े से छाते को पकड़कर खड़ा है और अपने आप को तेज बारिश से बचाने की कोशिश कर रहा है। मगर पानी की बौछार इतनी तेज है कि उसे बचाना उस बड़े से छाते के बस की भी बात नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बारिश और तूफान ने मचाई तबाही

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि जितनी तेज बारिश हो रही है, उससे कहीं ज्यादा जोर से हवाएं चल रही हैं। शख्स खुद को संभालने के लिए उस छाते को पकड़कर खड़ा है, मगर तेज हवाओं का कहर इतना ज्यादा है कि छाता पकड़े खड़ा शख्स हवाओं के थपेड़ों के साथ हवा में उड़ जाता है और वह छाता समेत थोड़ी दूर जाकर गिरता है। यह वायरल वीडियो वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी के फु माय हंग इलाके का बताया जा रहा है। जहां सोमवार को हुए तेज बारिश और तूफानी हवाओं का कहर देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आने लगे। जहां लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ लोग इसे डरावना बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्रकृति का रौद्र रूप कह रहे हैं।

हो ची मिन्ह सिटी में बारिश का कहर

बता दें कि 15 जून 2026, सोमवार को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में बहुत तेज बारिश हुई। जिससे तूफान जैसा मौसम हो गया, तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश भी खूब हुई। बारिश इतनी ज्यादा थी कि दक्षिण वियतनाम की कुछ जगहों पर अचानक बाढ़ आ गई। सड़कें पानी से भर गईं। मौसम को देखते हुए सड़कों पर गाड़ियां भी थम गईं। सबसे ज्यादा परेशानी हो ची मिन्ह सिटी के डिस्ट्रिक्ट 7 में हुई। जहां 'फू माई हंग' नाम की कॉलोनी के निचले हिस्से पानी में डूब गए।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article