वायरल न्यूज़

'हमारे यहां ऐसे ही होता है!', ट्रेन में भैंस का बच्चा लेकर चढ़े यात्री, Video देख कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

भारत की ट्रेनें हमेशा अपने अनोखे अनुभवों के लिए जानी जाती हैं। यहां हर तरह के लोग मिलते हैं और कभी-कभी ऐसे अनोखे नजारे भी देखने को मिल जाते हैं, जिसे देख लोगों की हैरानी की कोई सीमा नहीं होती।

Image

ट्रेन में भैंस के बच्चे के साथ सफर करते यात्री (Instagram/@goswamishashigiri)

वायरल न्यूज (Viral News): भारतीय ट्रेनों में सफर अपने आप में एक अलग अनुभव होता है, जहां हर दिन कुछ नया देखने को मिल जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसी भी दिला दी। इस वीडियो में जो दिखा वैसा कुछ दिखने की किसी को उम्मीद तक नहीं थी।

वीडियो में क्या दिखा?

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि ट्रेन के एक डिब्बे में यात्रियों के बीच एक भैंस का बच्चा भी मौजूद है। इस दौरान वह बिल्कुल आराम से लोगों के बीच खड़ा है। उसके साथ उसके मालिक भी उसका पगहा पकड़कर खड़े हैं। आसपास बैठे यात्री भी इस नजारे को देख हैरान हैं। इस बीच ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने इस पूरे नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

लोगों के रिएक्शन ने बढ़ाया वीडियो का मजा

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @goswamishashigiri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है। हालांकि, यह वीडियो किस ट्रेन का है, कब का है और कहां का है? इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

वीडियो के वायरल होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया और लोगों ने इस पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। इस वीडियो को लेकर दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जहां कुछ लोग इसे हल्के-फुल्के अंदाज में देख रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे सुरक्षा और नियमों का उल्लंघन मान रहे हैं क्योंकि ट्रेन में इस तरह जानवरों का सफर करना नियमों के खिलाफ हो सकता है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "क्या इसके पास भी टिकट है?" दूसरे ने लिखा, "India is not for beginners!" तीसरे ने लिखा, "इन लोगों ने ट्रेन को क्या बनाकर रख दिया है। फिर कहेंगे कि सरकार तो हमारे लिए कुछ करती ही नहीं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article