वायरल न्यूज़

Stunt Video: स्टंटबाजी के चक्कर में शख्स के साथ हुआ खेल, बीच सड़क बन गई रेल और...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 1, 2022, 11:41 AM IST

Stunt Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। आलम ये है कि लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

स्टंट करने के चक्कर में बन गया पोपट, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में स्टंट कर रहा था शख्स
  • स्टंट करते हुए बाइक सवार के साथ हुआ खेल
  • वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Stunt Viral Video: स्टंट को लेकर अक्सर कई तरह की चेतावनी दी जाती है। स्टंटबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जाती है। इसके बावजूद लोग स्टंट करने से बाज नहीं आते। सोशल मीडिया पर भी स्टंट को लेकर एक से एक खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। हालांकि, कुछ स्ंटट वीडियो (Stunt Video) को देखकर लोगों की हंसी भी छूट जाती है। इसी कड़ी में स्टंट का एक और वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

स्टंट को लेकर युवाओं में सबसे ज्यादा क्रेज है। हालांकि, कुछ बुजुर्ग और अधेड़ भी अजीबोगरीब हरकत करने से बाज नहीं आते। वायरल हो रहे इस वीडियो (Trending Video) में एक शख्स बीच सड़क बाइक पर मजे लेते हुए स्टंटबाजी कर रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बाइक चलाते हुए वो पैरों को ऊपर ले जाता है। पहले वो सीट पर खड़ा होता है। फिर हैंडल पर बैठने की कोशिश करता है। लेकिन, ज्यादा स्टाइल मारने के चक्कर में उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और गाड़ी लेकर वो सीधे रोड पर गिर पड़ता है। जिस तरह से वो गिरता है, यकीनन काफी चोटें आई होगी। देखें वीडियो...

स्टंटबाजी के चक्कर में हुआ खेल

वीडियो देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि कुछ ज्यादा ही स्मार्ट बन रहा था। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'zx_rider_king' नाम के अकाउंट से शेयर किया गाय है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, आठ हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि स्टंट करने के चक्कर में शख्स का तो पोपट बन गया। कुछ लोगों का कहना है कि स्टंट करने के चक्कर में लोग अपनी जान तक की परवाह नहीं कर रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article