वायरल न्यूज़

Viral Video: क्लासरूम के अंदर ही मैडम से पंजा लड़ाने लगा छात्र, वीडियो का अंत देखकर हर कोई चौंक गया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में क्लासरूम के अंदर ही एक छात्र मैडम से पंजा लड़ाने लगा। जिस तरह का नजारा था उस पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

क्लासरूम के अंदर पंजा लड़ाने का खेल (तस्वीर साभार- @divya_divakar60)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो पर यूजर्स जमकर ठहाके लगाते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया। क्योंकि, इस वीडियो में क्लासरूम के अंदर ही एक छात्र मैडम से पंजा लड़ाने लगा। क्लास के अंदर जिस तरह का नजारा था उसे देखकर हर कोई चौंक गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज कल हर कोई लोगों के बीच धमाल मचाना चाहता है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं और तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं क्लासरूम के अंदर एक छात्र मैडम से पंजा लड़ाने लगता है। वहीं, बगल में खड़े होकर कई छात्रा-छात्राएं का इस आनंद ले रहे होते हैं। जिस तरह दोनों एक-दूसरे से पंजा लड़ाते हैं और आखिर में जो अंजाम होता है, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। देखें वीडियो...

क्लासरूम में बना अनोखा माहौल

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। सोचे रहे होंगे दोनों एक-दूसरे पर भारी पड़ रहे थे। हालांकि, अंत में मैडम ने बाजी मार ली। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'divya_divakar60' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 27 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, इस मजेदार वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि वीडियो ने तो अलग ही माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि अच्छा हुआ गणित टीचर से पंगा नहीं लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article