वायरल न्यूज़

Viral Video: अंडा समझकर गोल्फ बॉल निगल गया सांप? एक-एक कर निकलीं 3 गेंदें

अमेरिका में एक सांप ने तीन गोल्फ बॉल निगल लीं। डॉक्टरों ने बिना सर्जरी के भारी सेडेशन में एक-एक करके तीनों गेंदें बाहर निकालीं। रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Image

सांप ने निगली 3 गोल्फ बॉल, रेस्क्यू का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@southtexasavianexotics)

अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर आम लोग ही नहीं, बल्कि पशु चिकित्सक भी हैरान रह गए। यहां एक सांप ने एक-दो नहीं, बल्कि तीन गोल्फ बॉल निगल ली थीं। गोल्फ बॉल सांप के शरीर में फंस गईं और इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बिना किसी सर्जरी के तीनों गोल्फ बॉल को सांप के शरीर से बाहर निकाल दिया।

तीन गोल्फ बॉल निगल गया था सांप

इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जिस तरह एक-एक करके तीन गोल्फ बॉल सांप के शरीर से बाहर निकलती दिखाई देती हैं, उसे देखकर लोग हैरान हैं। यह मामला अमेरिका के सैन एंटोनियो स्थित साउथ टेक्सास एवियन एंड एग्जॉटिक हॉस्पिटल (South Texas Avian and Exotic Hospital) का बताया जा रहा है। अस्पताल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रेस्क्यू का वीडियो शेयर किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

डॉक्टरों ने किया हैरान करने वाला रेस्क्यू

वायरल वीडियो (Viral Video) में सांप को भारी सेडेशन में देखा जा सकता है। इसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम बेहद सावधानी से सांप के शरीर को संभालती है। डॉक्टर धीरे-धीरे उसके शरीर में फंसी गोल्फ बॉल को मुंह की तरफ लाते हैं। कुछ देर की कोशिश के बाद पहली गोल्फ बॉल सांप के मुंह तक पहुंचती है। सांप जैसे ही अपना मुंह खोलता है, डॉक्टर सावधानी से गोल्फ बॉल को बाहर निकाल लेते हैं, लेकिन डॉक्टरों को जल्द ही पता चल जाता है कि सांप के शरीर में सिर्फ एक गोल्फ बॉल नहीं है।

सांप के शरीर से निकलीं 3 गोल्फ बॉल

पहली गेंद बाहर निकालने के बाद जब सांप के शरीर की जांच की गई तो दो और गोल्फ बॉल अंदर दिखाई दीं। इसके बाद डॉक्टरों ने उसी सावधानी के साथ दोनों गेंदों को भी बाहर निकाल लिया। सबसे राहत वाली बात यह रही कि इस पूरे इलाज के दौरान सांप को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। अस्पताल के मुताबिक, भारी सेडेशन के दौरान डॉक्टरों ने मैनुअली सांप के शरीर में मौजूद तीनों गोल्फ बॉल को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला।

वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

अब सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सांप ने गोल्फ बॉल निगली क्यों? वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि शायद सांप ने गोल्फ बॉल को अंडा समझ लिया होगा। वहीं, कुछ लोगों ने सांप की हालत को लेकर चिंता जताई और उसके जल्द ठीक होने की उम्मीद की। हालांकि, सांप ने गोल्फ बॉल को किस वजह से निगला, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अंडे जैसे आकार वाली चीजें कुछ सांपों के लिए शिकार जैसी लग सकती हैं, लेकिन इस मामले में असल वजह क्या थी, यह कहना मुश्किल है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article