एजुकेशन

ICSI CSEET Result 2026: नवंबर की इस तारीख को आएगा रिजल्ट, दोपहर 2 बजे से कर सकेंगे चेक

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) 15 नवंबर 2026 को CSEET अक्टूबर सेशन का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार दोपहर 2 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

Image

ICSI CSEET Result 2026 Date

ICSI CSEET October 2026 Result Date: कंपनी सेक्रेटरी बनने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) 15 नवंबर 2026 को CSEET अक्टूबर सेशन का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार दोपहर 2 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा। ICSI CSEET October 2026 की परीक्षा 1 से 6 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। स्कोरकार्ड देखने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। रिजल्ट में उम्मीदवार अपने विषयवार नंबर भी देख सकेंगे।

ICSI के मुताबिक, रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। संस्थान की ओर से इसकी फिजिकल कॉपी यानी प्रिंटेड मार्कशीट नहीं भेजी जाएगी।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामICSI CSEET October 2026
रिजल्ट की तारीख15 नवंबर 2026
रिजल्ट का समयदोपहर 2 बजे
परीक्षा की तारीख1 से 6 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटicsi.edu
मार्कशीटऑनलाइन उपलब्ध

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे ICSI CSEET का रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. सबसे पहले ICSI की वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।

2. होमपेज पर CSEET October 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब रिजल्ट का लॉगिन पेज खुलेगा।

4. यहां अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

5. सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

6. अपने विषयवार नंबर चेक करें और मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड कर लें।

7. भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

फरवरी 2027 सेशन की परीक्षा 1 फरवरी से

ICSI ने अगले CSEET सेशन यानी फरवरी 2027 की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यह परीक्षा 1 से 4 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फीस जमा करने की प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article