ओमान: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 8 विकेट से मात देकर एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। जहां उसकी चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खिताबी भिड़ंत होगी। गत विजेता पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट के अंतर से मात देकर फाइनल में जगह पक्की की। भारतीय टीम के सामने जीत के लिए अफगानिस्तान ने 228 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे टीम इंडिया ने 36.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 93 रन की की पारी कप्तान लक्ष्य राजचंदानी ने खेली। वहीं आर्यवीर सहवाग ने 51 रन बनाए। वहीं वीके विनीत 57(62) और यशवर्धन चौहान 16(14) रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को फाइनल में पहुंचाकर पवेलियन वापस लौटे। लीग दौर में भारत पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हुई थी जिसमें बाजी पाकिस्तान के हाथ लगी थी।
(डेवलपिंग स्टोरी)
