वायरल न्यूज़

इनकी हिम्मत तो देखिए जरा! जहाज से तेज रफ्तार नाव पर चढ़ते परिवार का चौंकाने वाला Video हुआ वायरल

कई बार लोग मजबूरी की वजह से अपनी जान जोखिम में डालते हैं तो कई बार कुछ तूफानी करने के चक्कर में। ऐसे ही कुछ लोगों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Shocking video of a family boarding a high speed boat from a ship

वायरल न्यूज (Viral News): कई बार लोगों की लापरवाही उनके जान पर बन आती है। फिर भी लोग हैं कि सुधरने का नाम तक नहीं लेते। ऐसे लोग खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डालने से पहले जरा भी नहीं सोचते। मगर कई बार उनकी यह लापरवाही भारी भी पड़ती है। अब आप इन लोगों को ही देख लीजिए जो अपनी जान खतरे में डालने से पहले सोच तक भी नहीं रहे हैं। फिलहाल इनका यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, "यह वीडियो हॉलीवुड की किसी एक्शन फिल्म का सीन नहीं बल्कि सच्ची जिंदगी का एक नजारा है।" आगे कैप्शन में वीडियो में चल रहे इस पूरे माजरे के बारे में बताया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

वीडियो में खतरे से खेलते दिखे लोग

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि किसी नदी या समुद्र में एक बड़े से जहाज के किनारे पर खड़े कुछ लोग एक तेज रफ्तार छोटी सी नाव पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। नदी या समुद्र का पानी उफान पर है, लहरें जोरों से टकरा रही हैं और छोटी नाव पूरे रफ्तार में दिखाई दे रही है। जब नाव उनलोगों के पास पहुंचती है तो वह थोड़ी धीमी हो जाती है। जिसके बाद वे लोग बड़ी मुश्किल से इस जहाज से उस नाव पर चढ़ पाते हैं। जब वे नाव पर सवार हो जाते हैं तो नाव तुरंत रफ्तार पकड़ लेती है और वहां से निकल जाती है। ऐसी स्थिति में इन लोगों ने यह एक बार भी नहीं सोचा कि अगर एक छोटी-सी भी चूक हुई या फिर कोई फिसल गया तो उनकी जान भी जा सकती है।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के पोस्ट होने के कुछ घंटों बाद इसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे शेयर भी किया है। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जहां कुछ लोग इन लोगों की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कई लोग उनकी इस हरकत पर सवाल भी उठा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article