एजुकेशन

GSSSB CCE परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 7338 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

गुजरात सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) ने कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (CCE) 2026 के ग्रुप A और ग्रुप B का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार gsssb.gujarat.gov.in से अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image

GSSSB CCE परीक्षा का रिजल्ट घोषित

गुजरात में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। गुजरात सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) ने कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (CCE) 2026 के ग्रुप A और ग्रुप B का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 378/202526 के तहत आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स परीक्षा 16 से 29 सितंबर 2026 के बीच हुई थी। इस भर्ती के जरिए गुजरात में क्लास III के कुल 7,338 पदों को भरा जाना है।

प्रीलिम्स पास करने वालों को देना होगा मेंस एग्जाम

प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि रिजल्ट PDF में अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी ध्यान से जांच लें। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए रिजल्ट की कॉपी भी सुरक्षित रख लें।

GSSSB CCE Result 2026 कैसे करें चेक

1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Latest Announcements या Results सेक्शन खोलें।

3. GSSSB CCE Preliminary Result 2026 Group A और Group B का लिंक खोजें।

4. संबंधित लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट PDF खोलें।

5. PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F का इस्तेमाल करें।

6. अपना क्वालिफाइंग स्टेटस जांचें और PDF डाउनलोड कर लें।

रिजल्ट PDF में मिलेंगी ये जानकारियां

रिजल्ट में भर्ती बोर्ड और विज्ञापन संख्या के साथ उम्मीदवारों के रोल नंबर, जेंडर, कैटेगरी और मेन्स परीक्षा के लिए चयन की स्थिति दी गई है।

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डGSSSB
परीक्षाCCE 2026
विज्ञापन संख्या378/202526
पदों की संख्या7,338
प्रीलिम्स परीक्षा16 से 29 सितंबर 2026
रिजल्ट की तारीख3 नवंबर 2026
अगला चरणमुख्य परीक्षा
रिजल्‍ट लिंकgsssb.gujarat.gov.in

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में 1475 प्रधानाचार्य भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

इन रिजल्ट्स में प्रारंभिक परीक्षा के प्राप्त अंक और इक्वि-पर्सेंटाइल तरीके से निकाले गए नॉर्मलाइज्ड मार्क्स भी शामिल हैं। दिव्यांग और स्पोर्ट्स कोटे से जुड़ी जानकारी भी संबंधित उम्मीदवारों के लिए दी गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article