विराट कोहली ने ODI में बना दिया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli New World Record: ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच (IND vs NZ 1st ODI) में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जोरदार जीत दर्ज की। इस दौरान टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने करियर में एक साथ दो बड़ी उपलब्धियां जोड़ दी है। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में दो विश्व रिकॉर्ड जोड़ लिए हैं।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Nov 4 2026, 15:15 IST
किंग कोहली ने फिर किया कमालImage Credit : AP01 / 08

किंग कोहली ने फिर किया कमाल

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच में तब बल्लेबाजी करने उतरे जब लक्ष्य का पीछा करने उथरे रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद विराट ने पिच पर मोर्चा संभाला और बारिश के बीच बार-बार रुकते खेल के बीच उन्होंने दो ऐसे आंकड़े पार कर लिए जो आज तक कोई बल्लेबाज नहीं कर सका। आइए आपको बताते हैं कि विराट का दो नए विश्व रिकॉर्ड क्या हैं।

भारत ने पहले की गेंदबाजीImage Credit : AP02 / 08

भारत ने पहले की गेंदबाजी

टीम इंडिया ने ऑकलैंड वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय तेज गेंदबाज़ों ने न्यूज़ीलैंड पर अपना दबदबा बनाए रखा और उन्हें महज़ 185 रनों पर ऑलआउट कर दिया। अर्शदीप सिंह ने सबसे अहम भूमिका निभाई और 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट लिए। गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट चटकाए, जबकि अंशुल कंबोज ने 2 बल्लेबाजो को आउट करने में सफल रहे।

विराट कोहली ने रचा इतिहासImage Credit : AP03 / 08

विराट कोहली ने रचा इतिहास

भारत जब बल्लेबाजी के लिए उतरा तो रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए और कुछ ही देर बाद उन्होंने नया इतिहास रच दिया और एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जो पहले कभी नहीं बना था। वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

लगाया शानदार अर्धशतकImage Credit : AP04 / 08

लगाया शानदार अर्धशतक

विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड को बनाने के बाद भी अपनी बल्लेबाजी जारी रखी और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर हावी नजर आए। कुछ ही देर में विराट कोहली ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अपना 80वां अर्धशतक पूरा कर लिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर ये उनका 149वां अर्धशतक साबित हुआ। विराट कोहली ने पहले वनडे में 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 51 गेंदों में 74 रन बनाए जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वो टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने के बाद ही आउट हुए। भारत ने ये मैच 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ाImage Credit : AP05 / 08

सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा

इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ये रिकॉर्ड है वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड। सचिन के नाम वनडे में चेज करते हुए सबसे ज्यादा 8720 रन दर्ज थे, ये रिकॉर्ड लंबे समय से उन्हीं के नाम दर्ज था। लेकिन विराट अब उनसे आगे निकल गए हैं।

कोहली का बैटिंग पोजीशन में सफरImage Credit : AP06 / 08

कोहली का बैटिंग पोजीशन में सफर

2011 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद से कोहली लगातार नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। नंबर 3 पर आने से पहले ही, भारत के पूर्व कप्तान वनडे टीम के नियमित सदस्य थे। उन्होंने 'फिनिशर' की भूमिका भी निभाई और अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर 2012 में उप-कप्तान बन गए। जनवरी 2017 में कोहली भारत की वनडे टीम के कप्तान बने।

नंबर.3 की लिस्ट में विराट से पीछे कौन से बल्लेबाजImage Credit : AP07 / 08

नंबर.3 की लिस्ट में विराट से पीछे कौन से बल्लेबाज

वनडे में नंबर 3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रिकी पोंटिंग दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने करियर में कुल 12,662 रन बनाए। इस खास सूची में कुमार संगकारा तीसरे स्थान पर हैं। संगकारा ने अपने वनडे करियर का अंत लगातार चार शतक लगाकर किया और कुल 9,747 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (7,774 रन) और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (6,504 रन) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

38वें जन्मदिन से एक दिन पहलेImage Credit : AP08 / 08

38वें जन्मदिन से एक दिन पहले

विराट कोहली ऑकलैंड वनडे में अपने 38वें जन्मदिन से एक दिन पहले खेल रहे थे। उनका जन्मदिन 5 नवंबर को होता है। यानी अगले मैच में वो 38 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में मैदान पर होंगे। ये तय है कि कोहली 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक खेलेंगे और संन्यास लेने से पहले वह 14,000 रनों का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!