टीवी मसाला

Rise & Fall 2: 'असली नागिन-मतलबी इंसान...', अर्चना गौतम ने प्रियंका चाहर चौधरी का उड़ाया मजाक, किया करण का सपोर्ट

Rise And Fall 2: राइज एंड फॉल 2 में करण पटेल और प्रियंका चाहर चौधरी की बिल्कुल नहीं बन रही। करण ने शो में कहा था कि प्रियंका अकेली रह जाएंगी। इस पर अर्चना गौतम ने रिएक्ट किया है।

Image

archana gautam on Priyanka Chahar Choudhary and karan patel (photo credit- instagram)

Rise And Fall 2: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise And Fall 2) में प्रियंका चाहर चौधरी को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में प्रियंका का अंदाज और गेम प्लान लोगों के बीच छा गया है, लेकिन शो में प्रियंका की करण पटेल से बिल्कुल नहीं बन रही हैं। करण पटेल ने प्रियंका के लिए कहा है कि वह शो के बाद अकेली रह जाएंगी। उसका कोई दोस्त नहीं होगा। अब करण पटेल के इस बयान का अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने सपोर्ट किया है। अर्चना प्रियंका के साथ बिग बॉस में नजर आई थीं और अर्चना ने अब दावा किया है कि प्रियंका ने शो में उनका इस्तेमाल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गेम के चक्कर में Qazi Touqeer और Mahhi Vij में हुई गंदी लड़ाई, अरिश्फा खान है असली वजह

    अर्चना गौतम ने उड़ाया प्रियंका चाहर चौधरी का मजाक

    अर्चना गौतम ने सोशल मीडिया पर ढेर सारे वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह प्रियंका पर अपनी राय रख रही हैं। इस मौके पर अर्चना ने प्रियंका को असली नागिन का टैग दिया है। अर्चना गौतम ने अपने वीडियो में कहा, 'मैंने राइज एंड फॉल की रील देखी। मैं शो नहीं देख रही हूं लेकिन मैंने प्रियंका की एक रील देखी है, जिसमें करण पटेल ने कहा है कि वह ट्रॉफी की तरह रह जाएगी। उसका कोई दोस्त नहीं रहेगा। ये सच है। बहुत सही बोला है करण भाई ने। इसका यही है। मुझे बिग बॉस ने कहा था जब इससे कोई बात नहीं कर रहा था। तब सलमान सर क्या इसकी फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि मैं तेरे जैसी लड़कियों से बात तक नहीं करता हूं। बाद में सलमान सर को पता नहीं क्या कहा था कि उसकी तारीफ करनी है और फिर सलमान खान ने उनकी तारीफ की।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'तकलीफ होती है', मां के लिए इमोशनल हुईं Shoaib Ibrahim की बहन सबा, बोलीं- 'पत्नी के तौर पर सोचूं तो..'

      अर्चना ने बिग बॉस पर लगाए आरोप

      अपने वीडियो में आगे अर्चना ने दावा किया कि बिग बॉस के दौरान उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया गया था और प्रियंका से बात करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्हें बाहर आकर पता चलता था कि शो में प्रियंका का गेम पूरी तरह खराब था और उसकी वजह से प्रियंका का गेम सुधरा था। अर्चना ने आगे कहा, 'उस बंदी जैसी मतलबी इंसान कोई नहीं है। वो अपने उसको भी खा गई। अपने दोस्तों को भी खा गई। ये लास्ट में अकेली रहेगी। ये जो उसके दोस्तों के वीडियोज डाल रहे हैं ना.. ऐसे में भी बहुत सारे दोस्त है।'

      अर्चना ने प्रियंका को दिया नागिन का टैग

      अर्चना गौतम ने आखिर में शिव ठाकरे का उदाहरण दिया और बताया कि शो में शिव और वह दोस्त नहीं थे लेकिन शो के बाद दोनों की दोस्ती हुई है और ऐसे ही दोस्त बनाने चाहिए। अर्चना ने कहा, 'जो मैं कहना चाहती थी वो करण भाई ने कह दिया। ये असली नागिन है। नागिन डसती है ये औ ये अपनों को ही डस लेती है। दूर रहो इससे।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article