वायरल न्यूज़

"आज दुनिया अलग लग रही है” पायलट बेटे की फ्लाइट में बैठी मां ने शेयर किया दिल छू लेने वाला Video

सोशल मीडिया पर एक पायलट की मां का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उस मां को अपने बेटे के ऊपर कितना गर्व है, जिसने काफी कुछ त्याग कर उसे पायलट बनाया है।

Image

पायलट की मां का वीडियो वायरल (Instagram/@neetu_bhadanaa)

वायरल न्यूज (Viral News): एक माता-पिता की जिंदगी का सबसे खुशनुमा पल वह होता है, जब उनकी संतान अपने पैर पर खड़े हो जाते हैं। यह उनकी जिंदगी का वह लम्हा होता है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। इसी खुशी के पल को गर्व के साथ जी रही एक महिला का वीडियो इस वक्त जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला के इस भावुक और खास पल ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

पायलट बेटे की फ्लाइट में यात्री बनकर आई उसकी मां

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को नीतू भड़ाना नाम की महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @neetu_bhadanaa से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतू एक फ्लाइट में बैठी हैं और खिड़की से बाहर आसमान की तरफ देख रही हैं। बता दें कि नीतू के लिए यह सफर कोई आम सफर नहीं था। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस फ्लाइट में वे यात्री के तौर पर बैठी थीं, उसे उनका पायलट बेटा खुद उड़ा रहा था।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

वीडियो शेयर करते हुए भावुक हो गईं पायलट की मां

इस वायरल वीडियो में नीतू भड़ाना अपनी दिल की भावनाओं को अपने शब्दों में बयां करती दिखती हैं। वे वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं कि आज इस खिड़की से दुनिया को देखना अलग लग रहा है। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि उन सभी सपनों, मेहनत और त्याग की याद है, जो उनके बेटे को यहां तक लेकर आए। उन्होंने यह भी लिखा कि हर मां अपने बच्चों के लिए सपने देखती है और उसके लिए दुआ भी करती है। जब वह सपना सच होता है, तो वह पल बहुत खास बन जाता है।

वीडियो देख भावुक हुए लोग

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग इस पर बेहद भावुक हो गए। खासकर वे माता-पिता जिन्होंने अपनी संतानों के लिए कुछ सपने देखे हैं। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट भी सामने आए हैं। जहां अधिकतर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि अपने बच्चे को सफल होते देखना दुनिया की सबसे बड़ी खुशी होती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article