वायरल न्यूज़

Shocking video: जिस चोटिल सांप को मरहम पट्टी कर किया जिंदा, उसी ने शख्स को काट खाया, देखकर कांप उठेंगे

Snake Attack Video: आप देख पाएंगे कि शख्स एक हाथ से ​​सांप का मुंह पकड़ता है और दूसरे हाथ से उसकी मरहम-पट्टी कर रहा होता है। इस दौरान वह एक अन्य शख्स की भी मदद ले रहा होता है। हालांकि, उसे नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है।

Image

सांप का हमला (इंस्टाग्राम)

Snake Attack Video: सांप को इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खूंखार जीवों में से एक माना जाता है। आपने यह कहावत जरूर सुनी होगी कि 'जिस सांप को दूध पिलाया उसी ने काट खाया।' सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको यह कहावत सही लगेगी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप बुरी तरह घायल पड़ा था। इसके बाद एक शख्स उस सांप को बचाने के लिए उसकी मरहम-पट्टी करता है।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स उस घायल सांप को अपने घर ले आता है और पूरे इत्मीनान से उसकी मरहम-पट्टी करता है। वह सांप को बचाने के लिए पूरी जतन लगा देता है। आप देख पाएंगे कि शख्स एक हाथ से सांप का मुंह पकड़ता है और दूसरे हाथ से उसकी मरहम-पट्टी कर रहा होता है। इस दौरान वह एक अन्य शख्स की भी मदद ले रहा होता है। हालांकि, उसे नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही शख्स उसकी मरहम पट्टी करके सांप को छोड़ता है, वैसे ही बहुत हैरान करने वाली चीज होती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है सांप का मुंह जैसे ही शख्स छोड़ता है, वैसे ही सांप उसके हाथ पर जोर से काटता है। ऐसा लगता है कि वह शख्स के शरीर में अपना जहर प्रवेश करवा देता है। इसके आगे के सीन में आप देख पाएंगे कि शख्स को अस्पताल ले जाया जा रहा है। फिलहाल, ये पता नहीं चल पाया है कि आगे क्या होता है। क्या शख्स की जान बच पाती है या नहीं। इस हैरान करने वाले वीडियो को chand.ansari.07 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article